फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rice Mill Welfare Association submitted memorandum to DM

Deoria News: राईस मिल वेलफेयर एसोसिएशन ने डीएम सौंपा ज्ञापन

Thu, 17 Oct 2024 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 17 Oct 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Rice Mill Welfare Association submitted memorandum to DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। उत्तर प्रदेश राईस मिल वेलफेयर एसोसिएशन ने डीएम दिव्या मित्तल को बुधवार को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने ज्ञापन में कहा है कि मिलर विभिन्न क्रय एजेंसियों से मूल्य समर्थन योजना के तहत किसानों का खरीदें गए धान की कुटाई कर एफसीआई को संप्रदान करते है। इस कार्य के करने के उपरांत देयको का भुगतान एजेंसियों द्वारा किया जाता है। इसमें पीसीएफ संस्था द्वारा फोरटिफाइड चावल सहित कुटाई, सुखन अन्य देयकों के भुगतान में दस से पंद्रह प्रतिशत कमीशन की मांग वहां के लोगों द्वारा की जा रही है। मिलर जब अपने भुगतान के बारे में पीसीएफ कार्यालय जा रहे थे तो कहा जा रहा है कि शासन से पैसा आएगा तब पेमेंट होगा। लगातार चार माह से चक्कर काट मिलर तंग आ गए है। यूपीएसएस संस्था द्वारा वर्ष 2022-23 से सूख्न का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में मिलरों ने निर्णय लिया कि जब तक पीसीएफ, यूपीएसएस संस्थाओं से शत प्रतिशत भुगतान नहीं हो जाता है तब तक मिलर उन संस्थाओं खासकर पीसीएफ से कार्य नहीं करेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष नागेंद्र मल्ल, अमर सिंह, कन्हैया लाल, क्षमा तिवारी, गंगा मद्देशिया, सत्येंद्र कुमार, रोहित गुप्ता, शिवदत सिंह, प्रभाकर राय, अरविंद मद्देशिया, वीरेंद्र सिंह, अमर सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed