फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   return to home land from saudi arab after 6 year

छह वर्ष बाद सऊदी अरब से वतन लौटा लार का दुर्गेश

Wed, 28 Oct 2020 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
return to home land from saudi arab after 6 year
छह वर्ष बाद सऊदी अरब से वतन लौटा लार का दुर्गेश
विज्ञापन

लार। छह वर्ष से सऊदी अरब में फंसा दुर्गेश 26 अक्तूूबर को वतन लौट आया। यहां आते ही उसने भारत की मिट्टी को माथे से लगाया और फोन पर ‘अमर उजाला’ को धन्यवाद दिया। भारतीय राजदूत ने तीन महीने की लंबी प्रक्रिया के बाद उनकी सकुशल वतन वापसी कराई है। दुर्गेश के दिल्ली पहुंचते ही परिजनों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी।

लार नगर के भरटोलिया वार्ड निवासी गोपाल वर्मा के तीन बेटे हैं। परिवार की माली हालत को देखते हुए शादी के चार माह बाद बड़ा बेटा दुर्गेश वर्मा सऊदी चला गया। यहां उसे अलखब्जी शहर में एक (कपिल) मालिक के घर काम मिल गया। कुछ माह तक सब ठीक चला। इसके बाद मालिक ने तनख्वाह देना बंद कर दिया था। आरोप है कि पेमेंट मांगने पर वह कमरे में बंद कर पिटाई करता था। जीने के लिए सिर्फ भोजन देता था। इस तरह करीब 6 वर्ष बीत गए। परेशान दुर्गेश ने किसी तरह अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर सऊदी अरब में फंसे होने की जानकारी फेसबुक पर दी। ‘अमर उजाला’ ने 13 जुलाई के अंक में ‘सऊदी में फंसा है लार का दुर्गेश’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर की कटिंग को दो दर्जन से अधिक लोगों ने भारतीय राजदूत और एसएमबी को ट्वीट किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय राजदूत ने फोन कर दुर्गेश से बातचीत कर उसका हाल जाना। वहां रह रहे भाटपाररानी तहसील के कटाई टिकट गांव निवासी इंजीनियर बृजेश यादव ने भी दुर्गेश के मालिक से मिलकर दुर्गेश को मुक्त करने का निवेदन किया। तीन माह बाद इन सभी की मदद से दुर्गेश 26 अक्तूूबर को दिल्ली एयर पोर्ट पहुंचा। यहां पहुंचते ही उसने अपने वतन की मिट्टी को माथे से लगा लिया। फोन कर अमर उजाला को धन्यवाद दिया। उसने बताया कि भारत आने में ‘अमर उजाला’ की अहम भूमिका है। दुर्गेश के आने की जानकारी होते ही परिजनों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। हालांकि एहतियात के तौर पर दुर्गेश को 2 नवंबर तक दिल्ली के एयरपोर्ट पर क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed