{"_id":"65230417c67b57fcf101b496","slug":"retired-railway-employee-dies-after-being-hit-by-train-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-9643-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी की मौत
Mon, 09 Oct 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। ट्रेन की चपेट में आने से रविवार को रेलवे के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर शव की पहचान की।
गोरखपुर कोतवाली क्षेत्र के हुमायूंपुर दक्षिणी वार्ड नंबर 46 के रहने वाले रामचंद्र कुशवाहा 60 पुत्र मिठाईलाल कुशवाहा करीब तीन साल पहले रेलवे से सेवानिवृत्त हुए थे। रविवार की सुबह घर से अपने मामा के घर सलेमपुर में ट्रेन से गए थे। वापस लौटने के लिए वह भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर मौर्या एक्सप्रेस पर चढ़ रहे थे, इसी बीच उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। मौत की जानकारी होने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।