फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Restaurant operator's wife threatened by 007 gang

Deoria News: रेस्टोरेंट संचालक की पत्नी को 007 गिरोह ने दी धमकी

Sat, 09 Aug 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 09 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Restaurant operator's wife threatened by 007 gang
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। तरकुलवा के एक रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर उसके संचालक को मारपीट के बाद मुकदमे की वादी व संचालक की पत्नी राजवती देवी को 007 गिरोह के गुर्गे फोन व सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देकर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शुक्रवार को वारदात से जुड़े कई लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत तरकुलवा के वार्ड नंबर 14 मीराबाई नगर निवासी सुरेश यादव अपने मकान में रेस्टोरेंट चलाते हैं। 24 जुलाई की रात करीब आठ बजे उनके रेस्टोरेंट पर 007 गैंग के कुछ गुर्गे पहुंचे और सिगरेट व शराब पीने लगे।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट संचालक ने जब उन्हें मना किया तो वे भड़क गए और उनकी पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने घायल रेस्टोरेंट संचालक की पत्नी राजवती देवी की तहरीर पर 007 गैंग के 14 नामजद और 12 अज्ञात गुर्गों गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। इसमें पांच नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इस बीच रेस्टोरेंट संचालक का लखनऊ के केजीएमयू में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह अगस्त को वह घर आ गए हैं। वारदात के आरोपी अब उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि धमकी देने के आरोप में कई लोगों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

बता दें कि मारपीट के बाद पुलिस ने संचालक की पत्नी की तहरीर पर 007 गैंग के 14 नामजद और 12 अज्ञात गुर्गों पर हत्या की कोशिश सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed