फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Residents of the neighborhood become imprisoned in the house

Deoria News: बिन मौसम बारिश में भी मोहल्लेवासी हो जाते हैं घर में कैद

Wed, 03 May 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 03 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Residents of the neighborhood become imprisoned in the house
रामनाथ देवरिया मुहल्ले में सड़क पर लगा बारिश का पानी।
हल्की बारिश होने पर गलियों व मुख्य सड़कों पर हो जाता है जलभराव
विज्ञापन

देवरिया। शहरवासियों को गलियों और मुख्य सड़कों के किनारे हल्की बारिश में ही जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है। सोमवार को हुई बारिश का पानी अभी सूखा भी नहीं था कि बुधवार शाम करीब 4.30 बजे आधे घंटे के लिए झमाझम बारिश हुई। इससे गलियों-सड़कों पर पानी भर गया तो नालियां ओवरफ्लो हो गईं। लोगों का कहना है बिन मौसम बारिश होने पर जब सड़कों पर गंदा पानी फैल जा रहा है तो बारिश में तो दुश्वारियां बढ़नी तय है। बारिश होने के बाद से घर के सामने पानी भरने के कारण लोगों को घरों में ही कैद होना पड़ता है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि न तो नाली साफ रहती है न ही सड़कें ऊंची हैं। ऐसे में थोड़ी सी बारिश होने पर भी भारी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।
रामनाथ देवरिया के रहने वाले विजय मिश्र, प्रमोद तिवारी, पृथ्वी नाथ मणि त्रिपाठी, दुर्वास तिवारी नवीन सब्जी मंडी के निकट रहने वाले सरोज पटेल, विवेक कुमार, उमानगर के प्रशांत, सुरेश, मोहन आदि तमाम कॉलोनीवासियों ने बताया कि नाली नहीं होने के कारण थोड़ी बारिश होने पर भी पानी सड़क पर लग जाता है। यही नहीं जहां नालियां जाम हैं वहां बारिश के बाद गंदा पानी लग जाता है। राह चलना मुश्किल हो जाता है। कई बार नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई पर समस्या खत्म नहीं हो रही है। न जाने बरसात में क्या होगा।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलोनियों में सर्वाधिक परेशानी
रामनाथ देवरिया, बांस देवरिया उमानगर चटनी गड़ही रामगुलाम टोला पूर्वी, न्यू कॉलोनी शांतिनगर
----------------------------
थोड़ी बारिश में गंदा पानी घर के आगे लग जाता है। ऐसे में घर में कैद होकर रह जाना पड़ता है। कई बार नगर पालिका सहित जिम्मेदारों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
पृथ्वी नाथ मणि त्रिपाठी, रामनाथ देवरिया पश्चिमी
-----------------------
बारिश के बाद सड़कों के किनारे और कॉलोनियों में पानी लग जाता है। इससे आने-जाने में परेशानी होती है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
सरोज पटेल, नवीन सब्जी मंडी
------------------------
शहर में सड़कों-नालियों का निर्माण कराया गया है। नए विकास कार्य चुनाव बाद कराए जाएंगे।
रोहित सिंह, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed