फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Residential hut burnt, loss of Rs 2 lakh including cash

Deoria News: रिहायशी झोपड़ी जली, नकदी सहित दो लाख की क्षति

Sat, 25 Nov 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Residential hut burnt, loss of Rs 2 lakh including cash
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के हरियापार गांव में शुक्रवार की शाम रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। धुआं उठता देख घर के लोगों ने शोर मचाया। मौके पर जुटे गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन, तब तक झोपड़ी और उसमें रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। मालिक ने घटना में नकदी सहित करीब दो लाख रुपये क्षति का दावा किया है। आग की चपेट में आने से एक भैंस भी बुरी तरह झुलस गई। सूचना पर पहुंचे राजस्वकर्मियों ने क्षति का जायजा लिया।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के हरियापार गांव के सरजू गंज टोला पर पूर्णवासी राजभर मेहनत मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का जीवन-यापन करते हैं। शुक्रवार की शाम को घर के लोग दरवाजे पर थे और पूर्णवासी मजदूरी करने गए थे। इसी बीच उनके रिहायशी झोपड़ी से धुआं निकलता दिखाई दिया। परिजनों के शोर मचाने पर जुटे गांव के पहुंच गए और कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक आग से झोपड़ी और उसमें रखा नौ हजार नकदी व अनाज, कपड़ा, साइकिल सहित सारा समान जल गया। झोपड़ी के अंदर बंधी एक भैंस भी आग से गंभीर रूप से झुलस गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भैंस का इलाज किया। वहीं, हलका कानूनगो सदानंद तिवारी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आग से हुई क्षति का आंकलन किया। इसमें कुल दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। उधर पूर्णवासी राजभर ने बताया कि आग से उनका सब कुछ बर्बाद हो गया। अब दो वक्त की रोटी के भी लाले पड़ गए हैं। परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed