फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   reservation changed of two villages in final list

अंतिम सूची जारी, दो ग्राम पंचायतों का बदला आरक्षण

Fri, 26 Mar 2021 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
reservation changed of two villages in final list
अंतिम सूची जारी, दो ग्राम पंचायतों का बदला आरक्षण
विज्ञापन

देवरिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण की अंतिम सूची शुक्रवार को जारी हो गई। इसमें दो ग्राम पंचायतों को छोड़कर बाकी किसी पद के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिन गांवों का आरक्षण बदला गया वहां अनंतिम सूची के प्रकाशन के दौरान टाइपिंग में गलती हो गई थी। अधिकारियों ने इसका स्वत: संज्ञान लेकर गलती को दुरुस्त कराया।
वर्ष 2015 के नियमावली से हो रहे पंचायत चुनाव के लिए अनंतिम सूची का प्रकाशन शनिवार को हुआ था। विभिन्न पदों के आरक्षण के खिलाफ तीन दिन में जिले भर से 1321 लोगों ने आपत्ति दाखिल की थी। कोई जनगणना और आरक्षण सूची में दर्शाए जनसंख्या के आंकड़ों को चुनौती दे रहा था तो कोई नियमावली के अनुसार वर्गवार आरक्षण निर्धारण में गलतियां गिना रहा था। बृहस्पतिवार को निस्तारण के दौरान सभी आपत्ति एवं सुझाव बेदम साबित हुए। इसके आधार पर आरक्षण में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ। जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश का कहना है कि टाइपिंग में गलती के कारण भाटपाररानी ब्लॉक के दो गांवों के आरक्षण बदले गए। भिंडा मिश्र में ग्राम प्रधान का पद अनुसूचित जाति की जगह पिछड़ा व बनकटा शंभु में सामान्य की जगह अनुसूचित जाति प्रकाशित हो गया था। अनंतिम सूची के अवलोकन के दौरान अधिकारियों को गड़बड़ी की जानकारी स्वत: हो गई। इसे अंतिम सूची के प्रकाशन में दुरुस्त कर लिया गया।
विज्ञापन

आपत्तियाें का विवरण
ग्राम पंचायत 1155
क्षेत्र पंचायत 54
जिला पंचायत 107
ब्लॉक प्रमुख 05
जिला पंचायत सदस्य 56
ग्राम प्रधान 1185
क्षेत्र पंचायत सदस्य 1365
ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य 14615
विभिन्न पदों के आरक्षण के खिलाफ आई आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। आरक्षण का निर्धारण बेहद सावधानी पूर्वक किया गया था। इसके चलते कोई आपत्ति प्रभावी नहीं हुई। दो ग्राम पंचायतों में टाइपिंग की गड़बड़ी के चलते आरक्षण में बदलाव हुए हैं। - आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed