फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Replace faulty transformers within 48 hours for rural and 24 hours for urban

Deoria News: ग्रामीण के 48 घंटे और शहरी के 24 घंटे के भीतर बदलें खराब ट्रांसफाॅर्मर

Fri, 14 Jul 2023 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Replace faulty transformers within 48 hours for rural and 24 hours for urban
कृषि मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा, बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शुक्रवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। जनपद की बदहाल विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर बिजली निगम के अधिकरियों को फटकार लगाई। कहा कि वर्कशाप से जाने वाले ट्रांसफाॅर्मर की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। ऐसे कुछ प्रकरण संज्ञान में आए हैं, जिसमें ट्रांसफॉर्मर बदलने के साथ ही उसी दिन पुनः खराब हो गए। उन्होंने वर्कशॉप में ट्रांसफाॅर्मर की रिपेयरिंग कार्य की नियमित निगरानी का निर्देश दिया। कहा कि ट्रांसफाॅर्मर को ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे तथा शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर बदला जाए।


रीवेंप योजना के तहत जर्जर व लटकते तारों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर बदलने का निर्देश दिया। कहा कि योजना के तहत हो रहे कार्यों से जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जाए, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्रों में हो रहे कार्यों का सत्यापन कर सकें। कृषि मंत्री ने 22 जुलाई को होने वाले पौधारोपण अभियान की भी समीक्षा की। अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 17 जुलाई से शुरू होने वाले दस्तक अभियान के दृष्टिगत गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान का निर्देश दिया। कहा कि कहीं भी जल जमाव न होने दिया जाए व झाड़ियों की कटाई की जाए। कृषि मंत्री ने बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं एवं तटबंधों के विषय में भी जानकारी ली। तटबंधों की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया। सांसद सलेमपुर रविंदर कुशवाहा ने सड़कों की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पिंडी-भागलपुर, मगहरा-सलेमपुर मार्ग, बेलडाड़-कठिनइया मार्ग सहित विभिन्न मार्गों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। विधायक रुद्रपुर जयप्रकाश निषाद ने पिडरा पुल से भारी वाहनों का आवागमन न होने का मुद्दा उठाया। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रविंद्र प्रताप मल्ल ने भी विभिन्न जन समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट किया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कृषि मंत्री को आश्वस्त किया कि दिए गए निर्देशों का पालन किया जाएगा। समीक्षा बैठक में सीडीओ रविंद्र कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, सीआरओ रजनीश राय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed