{"_id":"66ba4b2ba81ba486ca04f425","slug":"repair-work-started-on-pwd-bandha-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-132707-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पीडब्ल्यूडी बंधे पर शुरू कराया गया मरम्मत कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पीडब्ल्यूडी बंधे पर शुरू कराया गया मरम्मत कार्य
विज्ञापन
.बरहज के परसियां-विशुनपुर देवार बांध का दरार दूर कराता विभाग संवाद
-दसरसरिया मोहल्ले के पास बांध में आ गई थी दरार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू नदी पार परसियां-विशुनपुर देवार स्थित पीडब्ल्यूडी बांध में दरार आ गई थी। इससे आसपास के रहने वालों में हड़कंप मच गया। अमर उजाला ने इस संबंध में 12 अगस्त के अंक में बांध टूटा तो 36 टोलों में मचेगी तबाही, शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसका संज्ञान में लेते हुए विभाग बंधे की मरम्मत में जुट गया है। पुराने बांध पर पीडब्ल्यूडी की ओर से कार्य कराए जाने से तटवर्ती गांवों और मोहल्लों के लोगों ने राहत महसूस की है।
परसियां-विशुनपुर देवार में सोमवार को पीडब्ल्यूडी के जेई अखिलेश कुमार के नेतृत्व में बंधे पर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। कर्मचारियों ने पूरे दिन बांध पर जगह-जगह गड्ढों की भराई की, जबकि सड़क में आई दरार को मजबूत किया गया। गांव के लोगों का कहना है कि विभाग ने पहले ही गंभीरता दिखाई होती, तो शायद इस तरह की समस्या उत्पन्न नहीं होती। लोगों का यह भी कहना है कि 2022 में नदी में सैलाब आने से बंधा टूट गया था, लेकिन विभागीय तत्परता के कारण कोई क्षति नहीं हुई थी।
-- -- -- -- -- -
बाढ़ के पानी के दबाव और बारिश से कुछ जगहों पर दरार आ गई थी, जिसे दुरुस्त करा दिया गया है। बंधा टूटने नहीं दिया जाएगा।
-आरके सिंह, अधिशासी अभियंता