फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Remembering the contribution of Netaji Subhash Chandra Bose

Deoria News: नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को किया याद

Sat, 24 Jan 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 24 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Remembering the contribution of Netaji Subhash Chandra Bose
देवरिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह का आयोजन जिले में विभिन्न जगहों पर किया गया। इसमें नेताजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. जमाल हैदर, डॉ. कविता बरनवाल माैजूद रहे।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में विकासखंड बैतालपुर के सभागार में मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. अभय मणि त्रिपाठी ने कहा कि नेताजी का जीवन युवाओं के लिए साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि खंड प्रेरक विनय कुमार पांडेय ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की वास्तविक ताकत है। भाजपा नेता सर्वेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि पराक्रम दिवस युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सदर तहसील बार एसोसिएशन ने तहसील सभागार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अध्यक्ष सामंत कुमार मिश्र, पूर्व अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी, अजय कुमार द्विवेदी, राकेश कुमार शाही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed