फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Relatives of martyrs to hoist flags at amrit lakes

Deoria News: अमृत सरोवरों पर झंडा फहराएंगे शहीदों के परिजन

Thu, 14 Aug 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 14 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Relatives of martyrs to hoist flags at amrit lakes
मनरेगा अधिकारी की देखरेख में आयोजित होगा कार्यक्रम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


देवरिय। जिले के 16 ब्लॉकों में 236 अमृत सरोवर इस बार भी स्वतंत्रता दिवस की खुशी का गवाह बनने जा रहे हैं। इन सरोवरों पर पहली बार 15 अगस्त को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यहां गांव के स्वतंत्रता सेनानियों या शहीदों के परिजन झंडा फहराएंगे। यह सबकुछ मनरेगा के अधिकारी की उपस्थिति में होगा। सरकार ने हर मनरेगा अधिकारी को एक सरोवर गोद लेने के निर्देश दिए हैं।

मनरेगा के अधिकारी गोद लिए हुए सरोवर की साफ-सफाई कर सुव्यवस्थित बनाएंगे। वर्ष भर इसकी निगरानी करेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर यहां वृहद आयोजन किया जाएगा। झंडारोहण के समय गांव के बड़े-बुजुर्ग, महिलाओं, युवा, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों, स्कूलों के बच्चों आदि को बुलाया जाएगा। सरोवरों पर मेले जैसा दृश्य होगा। इसके पीछे सरकार की मंशा सरोवरों को सार्वजनिक स्थान के रूप में विकसित करने की है। इसके लिए मनरेगा के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी से लेकर जिले स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन



इन सरोवरों पर तिरंगा यात्रा निकालने, स्वच्छता अभियान संचालित करने और पौधरोपण जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। साथ ही सेल्फी प्वाइंट पर युवाओं को सेल्फी लेकर अपने सरोवर से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। गोद लेने वाले अधिकारी इन सरोवरों की आगे भी देखरेख करने की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



..

जिले में हैं 236 अमृत सरोवर

जिले में मनरेगा के तहत तैयार किए गए सरोवरों की संख्या 236 है। इनमें रुद्रपुर ब्लॉक में 15, बरहज में 10, बैतालपुर में 13, बनकटा में 19, भाटपार रानी में 13, भागलपुर में 14, भटनी में 14, भलुअनी में 32, पथरदेवा में 11, रामपुर कारखाना में 12, सलेमपुर में 16, देसही देवरिया में 16, देवरिया सदर में 11, तरकुलवा में 12, गौरीबाजार में 21 और लार ब्लॉक में 16 अमृत सरोवर हैं।
..


कोट
प्रत्येक अमृत सरोवर को मनरेगा के अधिकारी गोद लेंगे। यह अधिकारी इन सरोवरों की देखरेख करेंगे। साथ ही 15 अगस्त के दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सुशील कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed