{"_id":"66a6931251647e1b9b0fa884","slug":"registration-of-pathology-stalled-due-to-lack-of-electricity-report-not-received-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-131465-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिजली न रहने से ठप रहा पैथालाजी का रजिस्ट्रेशन, नहीं मिली रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिजली न रहने से ठप रहा पैथालाजी का रजिस्ट्रेशन, नहीं मिली रिपोर्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में बिजली गुल रहने से रविवार को करीब चार घंटे पैथालाजी का रजिस्ट्रेशन कार्य ठप रहा। जबकि रिपोर्ट भी नहीं मिली। इसके लिए चक्कर लगाना पड़ रहा था, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि अन्य जगह जनरेटर को आपूर्ति की गई।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में बिजली की समस्या से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी करना पड़ता है। खास तौर पर पैथालाजी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अधिक समस्या रहती है। रविवार को सुबह कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचा और कंप्यूटर खोला तो सर्वर में दिक्कत थी, वह चल नहीं रहा था। किसी तरह ठीक किया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन और रिपोर्ट देने का कार्य शुरू हुआ। इसी बीच करीब 9.30 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे कंप्यूटर काम करना बंद कर दिया। वार्ड में भर्ती मरीज के तीमारदार और शनिवार को जांच कराए व सैंपल देने से वंचित लोग पहुंचने लगे, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। बिजली आने पर रिपोर्ट देने व रजिस्ट्रेशन देने की बात कही जा रही थी। कुछ लोग बैठकर इंतजार कर रहे थे, जबकि कुछ लोग हर आधे घंटे पर आकर पूछ रहे थे। दोपहर बाद करीब 1.30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद कार्य शुरू हुआ। काउंटर पर भीड़ लग गई। यहां जनरेटर का कनेक्शन न होने के कारण बिजली न रहने पर यह दिक्कत आती है। गनीमत थी कि रविवार का दिन था, ओपीडी बंद थी, नहीं तो कर्मचारियों और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता। पैथालाजी जांच की चाैबीस घंटे जांच की सुविधा है तो जनरेटर कनेक्शन की जरूरत भी महसूस की जा रही हैं। बिजली न रहने पर जनरेटर से वार्ड में आपूर्ति दी गई, जिससे मरीजों को राहत रही। जबकि एक्स-रे भी जनरेटर की सुविधा होने से जांच में दिक्कत नहीं हुई। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने से कुछ देर कार्य बाधित रहा। उसके बाद भी का रजिस्ट्रेशन हुआ और रिपोर्ट दी गई। जनरेटर से जोड़ने की प्रक्रिया की जाएगी।