{"_id":"66a557fc44ca664cd003e985","slug":"reel-of-raftaar-gang-leader-raftaar-yadav-in-police-custody-goes-viral-deoria-news-c-208-1-deo1004-131368-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रफ्तार गैंग के सरगना रफ्तार यादव का पुलिस अभिरक्षा में रील वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रफ्तार गैंग के सरगना रफ्तार यादव का पुलिस अभिरक्षा में रील वायरल
विज्ञापन
साथियों के साथ नितेश उर्फ रफ्तार
- पुलिस की भूमिका पर सवाल, 18 जुलाई को सोशल मीडिया पर गैंग के सरगना का एक वीडियो हुआ था वायरल
- चलती कार में रफ्तार और उसके गुर्गे का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की थी कार्रवाई
- मुठभेड़ में घायल होने के बाद पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कॉलेज में नीतेश का चल रहा है इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में चर्चित रफ्तार गैंग के सरगना गैंगस्टर नीतेश यादव उर्फ रफ्तार का मेडिकल कॉलेज में पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। रफ्तार यादव व्हील चेयर पर बैठा है। उसे एक युवक मेडिकल परिसर में लेकर जाया जा रहा है। वहां एक पुलिसकर्मी फोन पर बातें करते दिख रहा है। हद हो चुकी है देर न हो जाए, कहीं देर न हो जाए... गाने पर बना रील वायरल हो रहा है।
वायरल रील कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है। सवाल यह है कि जब तीन दिन पहले 24 जुलाई की भोर में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया, तब पुलिस अभिरक्षा में कैसे वीडियो शूट कर रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी नीतेश यादव उर्फ रफ्तार के ऊपर दर्जन भर मामले दर्ज हैं। इसके ऊपर बाइक लूट, छिनैती, लूट, धमकी देना और रंगदारी वसूलने जैसे मामले दर्ज हैं। इसके गिरोह में तीन दर्जन से अधिक लड़के 25 वर्ष से भी कम उम्र के सदस्य हैं। यह गिरोह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी करता रहता है।
विज्ञापन
हिंदी फिल्म हिना के गाने हद हो चुकी है आजा, महफिल सजी है आजा, देर न हो जाए, कहीं देर न हो जाए... गाने पर रील बना, रफ्तार ने अपने इंस्टाग्राम की पर वायरल कर दी। गैंगस्टर नीतेश यादव उर्फ रफ्तार यादव मेडिकल काॅलेज के वार्ड में पुलिस अभिरक्षा में वीडियो बनाकर रील अपलोड कर रहा है। रील में ड्यूटी पर मौजूद दो कांस्टेबल भी दिखाई दे रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान वायरल हुई रील पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहा है।
-- -- -- -- -- -- --
कोट
सीओ संजय कुमार रेड्डी से पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-संकल्प शर्मा, एसपी