फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Reduction in food...only one roti in the plate

Deoria News: निवाले में कटाैती...थाली में सिर्फ एक रोटी

Wed, 23 Apr 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 23 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Reduction in food...only one roti in the plate
अस्रंपताल में मिले ख्जाना को दिखाती रंजू यादव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को खाने में रोजाना एक ही मेन्यू परोसा जा रहा है। सुबह और शाम रोटी, मोटा चावल, दाल और सब्जी दी जा रही है।
मरीजों का आरोप है कि एक रोटी देकर कोरम पूरा किया जा रहा है। मांगने पर चावल देकर कर्मी चले जाते हैं। रस वाली फीकी सब्जी से भोजन का कोई स्वाद ही नहीं मिल पा रहा है। किसी तरह पेट भरा जा रहा है। कुछ लोगों को लौटा दिया जाता है। इससे मरीजों और तीमारदारों को मायूस होना पड़ रहा है।
सरकार की ओर से मेडिकल काॅलेज में मरीजों को भाेजन देने की सुविधा की गई है, ताकि उन्हें परेशान न होना पड़े। यहां प्रसूताओं को छोड़कर अन्य मरीजों को सुबह के नाश्ता की व्यवस्था नहीं है। उन्हें अपने पास से मंगाना पड़ता है। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे अस्पताल के पुराने भवन स्थित पीआईसीयू में मरीजों को खाना बांटा जा रहा था। बाहर भोजन की ट्रॉली खड़ा करने के बाद कर्मचारी के आवाज देने पर तीमारदार भोजन लेने पहुंचे। उन्हें रोटी, चावल, दाल-सब्जी दी गई। इसमें एक रोटी देकर कोरम पूरा किया गया और मांगने पर चावल बढ़ा दिया गया तो किसी को रोटी ही नहीं मिली।
विज्ञापन

दाल में कुछ गनीमत रही, दोबारा मांगने पर पतली दाल दी गई। यहां कुछ तीमारदारों को भोजन दिए बिना ही यह कहकर लौटा दिया गया कि सूची में नाम नहीं है। आलू और प्याज की मसालेदार रसे की सब्जी थी। रसे में प्याज दिख रहा था और एक-दो आलू के पीस। मरीजों ने बताया कि सब्जी फीकी होने से भोजन का स्वाद नहीं मिल रहा था। कर्मचारियों ने बताया कि रोटी, चावल, दाल, सब्जी ही दोनों समय देने के निर्देश हैं। मरीज व तीमारदार का आधार और मोबाइल नंबर दर्ज होने पर ही भोजन दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed