{"_id":"601998e68ebc3e308d417c0b","slug":"record-of-private-hospital-seeked-salempur-news-gkp3832342180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन के दौरान पीडब्ल्यूडी कर्मी की मौत के मामले में निजी अस्पताल के कागजात मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन के दौरान पीडब्ल्यूडी कर्मी की मौत के मामले में निजी अस्पताल के कागजात मांगे
विज्ञापन

सलेमपुर। निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान पीडब्ल्यूडी कर्मी की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मंगलवार को एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार से निजी अस्पताल के कागजात मांगे हैं। इस मामले में डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई ेसे अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है।
मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव निवासी राजकुमार यादव (27) रविवार की शाम नगर के निजी अस्पताल में हार्निया का ऑपरेशन कराने गए थे। आपरेशन से पहले बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। अस्पताल संचालक बिना परिवार वालों को जानकारी दिए पीछे के रास्ते से गोरखपुर लेकर जाने लगे। परिवार के लोग भी पीछे से गोरखपुर के एक निजी अस्पताल पहुंच गए। वहां वाहन में ही राजकुमार की मौत हो चुकी थी। लोगों के हंगामा के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी के तहरीर पर डॉक्टर व अस्पताल संचालक पर केस दर्ज कर लिया। उसके बाद एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने सीएचसी अधीक्षक से दो दिन के अंदर निजी अस्पताल के कागजात की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर इसमें लापरवाही बरती गई तो अस्पताल को सील कर दिया जाएगा। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि अस्पताल संचालक से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल उसका अस्पताल व मोबाइल बंद है। नोटिस भेज कर कागजात की मांग की गई है।
नगर में अवैध रूप से कई अस्पतालों का संचालन होने की शिकायतें मिल रही हैं। अभियान चलाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ इसकी जांच कराई जाएगी। रविवार को हुई घटना के बाद सीएचसी अधीक्षक से उस निजी अस्पताल के कागजात मांगे गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर इसमें लापरवाही होता है तो अस्पताल को सील करने की प्रक्रिया करें। -ओमप्रकाश बरनवाल, एसडीएम सलेमपुर