फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   record of kasturaba school missing

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में नियुक्तियों का रिकॉर्ड गायब

Mon, 08 Jun 2020 09:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
record of kasturaba school missing
कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में नियुक्तियों का रिकॉर्ड गायब
विज्ञापन

पूर्णकालिक शिक्षिकाओं के परिसर में रहने के हैं नियम, कई तो गायब रहती हैं
कई जगह विषय विशेषज्ञ शिक्षिकाओं के पद खाली, दूसरे विषय वाली पढ़ा रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरथिया। जिले के 13 कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में नियुक्त वार्डेन, शिक्षिकाओं व कर्मचारियों के शैक्षिक रिकॉर्ड बीएसए कार्यालय से गायब हैं। किसकी नियुक्ति कब की है, किस आधार पर तैनाती हुई, किस विषय में हैं, इसका कोई अभलिेख वर्तमान में कार्यालय के पास नहीं है। दो माह पूर्व एक वार्डेन की शिकायत की जांच करने आई एसटीएफ को भी इस संबंध में विभाग कोई रिकॉर्ड नहीं उपलब्ध करा सका।
जिले के 13 कस्तूरबा विद्यालयों में वर्तमान में वार्डेन के 13 पदों के सापेक्ष 11, पूर्णकालिक शिक्षक के 52 पदों के सापेक्ष 45, अंशकालिक शिक्षक के 39 पदों के सापेक्ष 32, उर्दू के दो, अकाउंटेंट 13, रसोइया 39, चपरासी व चौकीदार के 13-13 की तैनाती है। वर्ष 2015-16 में जिन पदों पर नियुक्तियां हुई थीं, उस पर भी एसटीएफ की नजर है। इधर, सलेमपुर क्षेत्र के एक कस्तूरबा विद्यालय में नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए वार्डेन की शिकायत एसटीएफ से की गई थी। इसकी जांच भी की जा रही है। बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि कस्तूरबा में नियुक्ति संबंधी रिकॉर्ड विभाग के पास नहीं है। जो भी सूचनाएं मौजूद थीं, उसे जांच एजेंसी को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

अनामिका प्रकरण की जांच की उठाई मांग
सपा नेता एवं समाजवादी व्यापार सभा राज्य समिति के पूर्व सदस्य हृदयनारायण जायसवाल ने सोमवार को बेसिक विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाया। कहा कि कस्तूरबा विद्यालय में अनामिका शुक्ला की नियुक्ति पूरे देश में सुर्खियों में है। इस मामले में नियुक्ति प्राधिकारी, वेतन आहरण अधिकारी, ड्यूटी प्रमाण पत्रा जारी करने वाले अन्य अधिकारियों व कर्मचारी भी दोषी हैं। इस प्रकरण की जांच सीबीआई से होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed