{"_id":"625ef5670f12a1360d686cd1","slug":"recommendation-to-declare-jamaluddin-kamran-as-land-mafia-deoria-news-gkp433934022","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमालुद्दीन, कामरान को भू-माफिया घोषित करने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमालुद्दीन, कामरान को भू-माफिया घोषित करने की संस्तुति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमालुद्दीन, कामरान को भू-माफिया घोषित करने की संस्तुति
देवरिया। उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की बैठक मंगलवार को तहसील सभागार में हुई। इसमें अवैध दस्तावेजों के आधार पर नदी की भूमि को अपने नाम कराकर बेचने के प्रकरण में जांच रिपोर्ट के आधार पर जमालुद्दीन खान व कामरान खान पुत्रगण अलाउद्दीन खान को भू-माफिया घोषित करने की संस्तुति करने का निर्णय लिया गया है। इनके खिलाफ रामपुर कारखाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि ग्राम भीखमपुर तप्पा कचुआर में नदी की सुरक्षित भूमि में कूट रचना कराकर जमालुद्दीन व कामरान ने अपना नाम श्रेणी 1 (क) संक्रमणीय भूमिधर के खाते अंकित करा लिया था। इस पर मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में गठित त्रिस्तरीय जांच समिति गठित की गई।
कमेटी की जांच आख्या में स्पष्ट पाया गया कि नदी व खेत में अंकित भूमि को कूटरचित ढंग से इन अपने नाम करा लिया गया है। जांच समिति ने इन दोनों के नाम से दर्ज इंद्राज को खारिज कराकर इनके खिलाफ विधिक करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया। अब तहसील स्तरीय एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स ने इन दोनों को भू-माफिया घोषित करने की संस्तुति की है। एंटी भू-माफिया समिति की बैठक में पुलिस उपाधीक्षक श्रीयश त्रिपाठी, तहसीलदार सदर आनंद नायक, उप वनाधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग, चकबंदी अधिकारी और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मौजूद थे।