{"_id":"6570c33c059edc5c2909d3b4","slug":"recited-with-devotion-wearing-red-chunari-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-14450-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लाल चुनरी ओढ़ भक्ति भाव से किया पाठ, भजनों पर झूमे दादी भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लाल चुनरी ओढ़ भक्ति भाव से किया पाठ, भजनों पर झूमे दादी भक्त
Thu, 07 Dec 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया राणी सती दादी का 20 वां मंगल पाठ कार्यक्रम
देवरिया। श्री राणी सती दादी सेवा समिति की ओर से बुधवार को महाराणा अग्रसेन इंटर कॉलेज ग्राउंड में 20 वें मंगल पाठ का भव्य आयोजन किया गया। लाल चुनरी ओढ़ मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने पूरे भक्ति भाव से इसमें हिस्सा लिया। भजनों पर दादी भक्त झूमते गाते नजर आए।
कॉलेज ग्राउंड पर दादी का मनमोहक दरबार सजाया गया। यहां दादी के विग्रह को झूले पर विराजमान कर भव्य गजरों के श्रृंगार एवं छप्पन प्रकार के मिष्ठान एवं मावा केक का भोग भी लगाया गया।मंगल पाठ के लिए कोलकाता से आए गायक विजय गर्ग ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बनादिया। मंगल पाठ में कुल 251 महिलाओं ने सोलह श्रृंगार परिवेश में भाग लिया। 13 जजमानों ने विधि विधान से पूजन कर दादी का आह्वान किया गया एवं अखंड ज्योति को विराजमान कराया गया। मौके पर सवामनी भोग एवं 113 चुनरी भी अर्पण किया गया।
भजन गायक अरुण पांडेय ने गणेश वंदना के साथ भजनों की शुरुआत की, इसके बाद मंगलपाठ शुरू हुआ जिसमें जन्म, बधाई ,विवाह उत्सव पर दादी महिला परिवार की सदस्यों ने जमकर नृत्य किया। रात्रि आठ बजे वाराणसी की गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती का आयोजन किया गया। अंत में महाप्रसाद में साधकों ने प्रसाद ग्रहण किया। विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, नपाध्यक्ष अलका सिंह दरबार में माथा टेका। इस दौरान आनंद अग्रवाल, अमर अग्रवाल, प्रवीन केडिया, श्रवण अग्रवाल, प्रमोद राजगढ़िया, अमिताभ अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अंबरीश अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।