फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   RCC drain construction begins in Bhelipatti

Deoria News: भेलीपट्टी में आरसीसी नाला निर्माण शुरू

Tue, 16 Dec 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 16 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
RCC drain construction begins in Bhelipatti
बघौचघाट। पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 भेलीपट्टी में मंगलवार को आरसीसी नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह निर्माण कार्य सोनू यादव के मकान से नगीना यादव के मकान तक कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नाला निर्माण शुरू होने से क्षेत्र में जल निकासी की लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है, जिससे बरसात के दिनों में होने वाली जलजमाव की परेशानी से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

निर्माण कार्य का निरीक्षण करने नगर पंचायत चेयरमैन क्रांति सिंह तथा वार्ड सभासद सुशील कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, मानक और समयबद्धता को लेकर संबंधित ठेकेदार और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभासद सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि नाला निर्माण से स्थानीय लोगों को स्वच्छता और आवागमन में भी सुविधा होगी। निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने नगर पंचायत के इस प्रयास का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed