{"_id":"62ed5db2662e7f5095415b73","slug":"ravi-tripathi-awarded-by-intrnational-master-hall-of-fame-deoria-news-gkp4461700171","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो में इंटरनेशनल मास्टर हाल ऑफ फेम पुरस्कार से सम्मानित हुए रवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो में इंटरनेशनल मास्टर हाल ऑफ फेम पुरस्कार से सम्मानित हुए रवि
विज्ञापन
ताईक्वान्डो में इन्टरनेशनल मास्टर हाल ऑफ फेम सम्मान से सम्मानित हुए रबि त्रिपाठी।
- फोटो : DEORIA
ताइक्वांडो में इंटरनेशनल मास्टर हाल ऑफ फेम पुरस्कार से सम्मानित हुए रवि
देवरिया। शहर के ताइक्वांडो प्रशिक्षक रवि त्रिपाठी को ताइक्वांडो में इंटरनेशनल मास्टर हाल ऑफ फेम सम्मान दिया गया है। उनकी उपलब्धि पर खिलाड़ियों ने खुशी जताई है।
ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की 46वीं वर्षगांठ पर तीसरे हाल ऑफ फेम इंडिया का आयोजन दो अगस्त को लखनऊ के लालबाग स्थित एक होटल में किया गया। इसमें देश के कई राज्यों से आए 105 ताइक्वांडो के प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों को लाइफ टाइम अचीवमेंट, इंटरनेशनल मास्टर, इंटरनेशनल खिलाड़ियों को पदक एवं डिप्लोमा सर्टिफिकेट हाल ऑफ फेम से सम्मानित किया गया।
उनमें जनपद के रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम अकटहिया उर्फ मटियरी के मूल निवासी रवि त्रिपाठी को ताइक्वांडो में इंटरनेशनल मास्टर हाल ऑफ फेम खिताब से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान इंडियन ताइक्वांडो के जन्मदाता माने जाने वाले ग्रैंड मास्टर जिम्मी आर जगतयानी ने दिया। इससे पहले रवि नेशनल मास्टर का पुरस्कार भी पा चुके हैं। वह कई राज्यस्तरीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर पदक जीत चुके हैं। पिछले 23 वर्षों से वह जनपद में ताइक्वांडो मार्शल आर्ट से जुड़े हैं और खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। इनसे प्रशिक्षित खिलाड़ी ताइक्वांडो मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट व राज्यस्तरीय, राष्ट्रीय व कई अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। पीटर जगतयानी, सुधीर हलवासिया, अशोक कुमार भार्गव, मनोज दूबे, सनबीम स्कूल के निदेशक अवनीश मिश्रा, उपनिदेशिका नीतू मिश्रा, प्रधानाचार्य एम फेड्रिक, अनिल यादव आदि ने उन्हें इस क्षेत्र में आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।