फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ration shopkeeper selected by voting in open meeting of villagers

Deoria News: ग्रामीणों की खुली बैठक मे मतदान से हुआ राशन के दुकानदार का चयन

Fri, 26 Jul 2024 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Ration shopkeeper selected by voting in open meeting of villagers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




मेहरौनाघाट। विकास खण्ड लार के ग्राम पंचायत मेहरौना में पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार बृहस्पतिवार को ग्रामीणों की खुली बैठक में मतदान के जरिये नये राशन के दुकानदार का चयन हुआ। यह चुनाव पूर्व के दुकानदार के त्याग पत्र देने के बाद से रिक्त चल रहा था। इस चुनाव में गांव के कुल 989 ग्रामीण उपस्थित रहे। छः उम्मीदवार संतोष कुमार, औरंगजेब, सूरजकुमार, चांदबाबू, मंटू उर्फ अशोक, एवं शादाब हुसैन ने दावेदारी की, लेकिन बाद में दो लोग सूरज व सद्दाम ने अपना नाम वापस ले लिया। देर शाम तक हुए इस मतदान में 685 लोगों ने औरंगजेब के पक्ष में मतदान किया। गणना के बाद शेष लोग चले गए। एडीओ पंचायत लार सुनील कुमार ने औरंगजेब को नये दुकानदार के लिए चयन का प्रमाणपत्र दे अगली कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। चुनाव के दौरान एडीओ समाज कल्याण मनोज सिंह, एडीओ कृषि दीनानाथ व सेक्रेटरी अजय कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed