{"_id":"579f83d54f1c1b63242b904d","slug":"ration-cards-to-perform","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड के लिए प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड के लिए प्रदर्शन किया
देवरिया
Updated Mon, 01 Aug 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड में धांधली के खिलाफ एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करतीं तिलौली गांव की महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। फर्जी राशनकार्ड बनाकर सरकारी गल्ले का गोलमाल करने का मामला प्रकाश में आया है। गांववालों ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर जांच की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। अफसरों और कोटेदारों की मिलीभगत से आज भी अधिकांश गांव में पात्र लोग राशन कार्ड से वंचित है।
ऐसी शिकायत हर रोज पूर्ति कार्यालय और एसडीएम के पास पहुंच रहा है। तिलौली गांव में जनसंख्या से अधिक राशन कार्ड कागज में हेरफेर कर बनाया गया था। इसकी जानकारी गांववालों को नहीं थी सिर्फ साधन सहकारी समिति के राशन दुकानदार को थी। अफसरों और कोटेदारों के गलत रवैए के कारण आज भी गांव के अधिकांश पत्र लोगों राशन कार्ड से वंचित है।
नाराज लोगों ने फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनाकर सरकारी राशन हड़पने वाले कोटेदार पर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में कामरेड नेता सतीश, टुन्नू, रामनयन, कृष्ण मुरारी, बबलू, गुड्डू, आरती देवी, उर्मिला देवी, चंद्रावती, बबली देवी मौजूद रहीं।