फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rapti: Once a means of survival, today it is on the shore

राप्ती : कभी थी जीने का सहारा, आज कर रहे किनारा

Fri, 06 Feb 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 06 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Rapti: Once a means of survival, today it is on the shore
रुद्रपुर (देवरिया)। गोरखपुर के औद्योगिक क्षेत्र का रसायनिक कचरा बहने से काली हुई आमी नदी अब राप्ती नदी को भी प्रदूषित करने लगी है। एक सप्ताह पहले नदी में छोड़े गए जहरीले पानी की वजह से देवरिया जिले में करहकोल गांव के सामने नदी का पानी प्रदूषित होने से मछलियां मरने लगी हैं। राप्ती नदी के प्रदूषित होने से रुद्रपुर के दोआबा क्षेत्र के 52 गांवों के लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन


राप्ती नदी के पानी से दोआबा क्षेत्र के 52 गांवों में पहले भोजन बनता था। स्नान-पूजा के अलावा सिंचाई में भी इसी पानी का इस्तेमाल होता था, लेकिन प्रदूषण के चलते राप्ती लोगों के लिए चिंता और बीमारी का कारण बन चुकी है। गोरखपुर जिले की ओर से राप्ती में मिलने वाली आमी नदी के प्रदूषित पानी ने हालात और बदतर कर दिए हैं। रुद्रपुर क्षेत्र के करहकोल गांव के पास नदी का पानी काला पड़ गया है, जिससे मछलियां मर रही हैं और नदी का पानी बदबूदार हो गया है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों का कहना है कि हर दो महीने पर औद्योगिक इकाइयों का कचरा नदी में छोड़ दिया जाता है। इससे न केवल पानी का रंग बदल जाता है, बल्कि नदी की पूरी पारिस्थितिकी प्रभावित हो रही है। मछलियों की तादाद तेजी से घट रही है। हुन्ना, रोहू, टेंगरा, बरारी और पटया जैसी देशी नस्ल की मछलियां, जो कभी राप्ती की पहचान थीं, अब बेहद कम मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल से निकलकर गोरखपुर होते हुए देवरिया जिले के बरहज में सरयू नदी में मिलने से पहले राप्ती नदी में प्रतिदिन करीब 500 टन नगरीय कचरा और 15 करोड़ लीटर से अधिक अनट्रीटेड सीवेज डाला जा रहा है। इससे नदी के पानी में घुलित ऑक्सीजन की कमी होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed