{"_id":"5ee4fdc08ebc3e4329200e6a","slug":"rape-with-a-youth-by-threating-deoria-news-gkp3545973200","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू के बल पर युवती से दिनदहाड़े दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू के बल पर युवती से दिनदहाड़े दुराचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाकू के बल पर युवती से दिनदहाड़े दुराचार
शुक्रवार दोपहर की है घटना, केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। स्थानीय थानाक्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की दोपहर 25 वर्षीय युवती को घर में अकेले देखकर बगल गांव के एक युवक ने चाकू के बल पर दुराचार किया। घर आई मां को पीड़ित ने आपबीती बताई। मां के साथ थाने पहुंची युवती ने नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।
बैतालपुर क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय एक युवती शुक्रवार को दोपहर में अपने घर में अकेले सो रही थी। परिवार के लोग किसी काम से बाहर गए थे। यह देखकर बगल गांव का एक युवक उसके घर में घुस गया और चाकू दिखाकर जान मारने की धमकी देते हुए दुराचार किया। युवती के विरोध करने और शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। मौका देखकर युवक भाग गया। घर आने पर युवती ने अपनी मां को आपबीती बताई। देर शाम युवती अपनी मां के साथ थाने पहुंची और युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर संतोष सिंह निवासी अंवराचौरी, सदर कोतवाली के विरुद्ध दुराचार सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। आरोपी युवक को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विजय सिंह गौर ने बताया कि युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
युवती से छेड़खानी करने वाले पांच पर केस दर्ज
भाटपाररानी। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व शौच के लिए गई एक युवती से छेड़खानी और बाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच युवकों पर छेड़खानी, बलवा, जान जाने की आशंका और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। 10 जून को एक युवती अपनी बड़ी बहन के साथ गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। छोटेलाल यादव, प्रमोद यादव, राजन यादव, मुल्की यादव और अरविंद यादव उससे छेड़खानी करने लगे। इसको लेकर हुई मारपीट में युवती, उसकी बहन, मां और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को का इलाज कराया। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पांच युवकों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश कराई जा रही है।