फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rape victim delivered birth

दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, मां ने दी तहरीर

Mon, 08 Mar 2021 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
rape victim delivered birth
दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, मां ने दी तहरीर
विज्ञापन

रुद्रपुर। आठ माह पूर्व दुष्कर्म की जानकारी उसके घर वालों को किशोरी के गर्भवती होने पर हुई। पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया है। चिकित्सक मां और नवजात की हालत नाजुक बता रहे है। आरोपी युवक पीड़िता और उसकी मां को घटना के बारे में पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की मां ने रविवार को कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

रामलक्षन क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी बेटी कक्षा छह की छात्रा है। 28 फरवरी को नाबालिग बेटी के पेट में दर्द हुआ। वह जांच कराने को इंदुपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले गई। जांच के दौरान चिकित्सक ने बेटी को गर्भवती बताया। ऑपरेशन से नाबालिग को फीमेल बेबी हुई है। जच्चा और बच्चा दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़िता ने घर वालों को बताया कि पड़ोस के युवक ने करीब आठ माह पहले उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। युवक ने मारने की धमकी दी तो लड़की ने डर से घर वालों को घटना के बारे में नहीं बताया। आरोप है कि जब पीड़िता की मां ने आरोपी युवक से बेटी के साथ हुई घटना के बारे में पूछा तो उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इससे पीड़िता के घर वाले सहमे हैं। इस बाबत सीओ अंबिका प्रसाद ने कहा कि घटना के बारे में गहनता से जांच कराई जा रही है। आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed