फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rape of teenage girl by threatening, case registered

Deoria News: धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज

Wed, 17 Jul 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 17 Jul 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rape of teenage girl by threatening, case registered
भटनी। किशोरी को घर बुलाकर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी के घर उलाहना देने पहुंचे पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर भगा देने का भी आरोप लगा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को तीन लोगों पर दुष्कर्म व पाॅस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

भटनी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पड़ोस की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को किसी बहाने से अपने घर बुला लिया। किशोरी के घर पहुंचने पर आरोपी ने दरवाजा बंद कर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घर आने पर पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताया।
विज्ञापन

परिजन उलाहना लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो लोगों ने जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed