फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rape case registered against mahant

बलिया जिले के मठ के महंत पर दुष्कर्म का केस दर्ज

Mon, 08 Mar 2021 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
rape case registered against mahant
बलिया जिले के मठ के महंत पर दुष्कर्म का केस दर्ज
विज्ञापन

भागलपुर(देवरिया)। बलिया जिले के एक मठ के महंत पर किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। उभाव पुलिस ने महंत के खिलाफ रविवार को न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस महंत की तलाश कर रही है।

बलिया जिले के उभाव थाना क्षेत्र के खैरा मठ से देवरिया जिले के कई गांव गुरु घराना के नाम पर जुड़े हैं। पीड़िता किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके घर से महंत से करीबी संबंध हैं। मेरे पिता के निधन के बाद महंत उसको पढ़ाने और देखभाल के लिए मठ पर लेकर चले आए। वह पिछले पांच वर्षों से मेरे साथ दुष्कर्म करते रहे। उसने कई बार उभाव थाने में इसकी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई के बजाए पुलिस महंत को शह देने लगी। थक-हारकर पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। सीजेएम न्यायालय के आदेश पर हरकत में आई उभाव पुलिस ने रविवार को महंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बाबत सीओ रसड़ा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मठ के महंत मौनी बाबा पर उभाव पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी महंत फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed