{"_id":"62e444007c6ac554d867176f","slug":"rape-accused-teacher-arrested-deoria-news-gkp4454034195","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया में दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया में दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sat, 30 Jul 2022 10:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 10:08 AM IST
सार
पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू की। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुंडेरा बुजुर्ग के अहिल्यापुर मंदिर गेट के पास से आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने शुक्रवार को मुंडेरा बुजुर्ग गांव स्थित अहिल्यापुर मंदिर गेट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को यह सफलता मुखबिर के जरिए मिली। पुलिस ने एक दिन पूर्व पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षक एक गांव में तीन वर्षों से एक छात्रा को उसके घर जाकर पढ़ाता था। इसी बीच छात्रा की बड़ी बहन से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। छात्रा की बहन का आरोप है कि शिक्षक ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाया। अब शादी की बात करने पर जानमाल की धमकी दे रहा है। वह शादी करने से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू की। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुंडेरा बुजुर्ग के अहिल्यापुर मंदिर गेट के पास से आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन