{"_id":"65a59cc6dac8993ebb09fd6f","slug":"rams-praise-will-echo-in-ram-janaki-and-shiv-temple-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-17603-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राम-जानकी और शिव मंदिर में गूंजेगा राम का जयकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राम-जानकी और शिव मंदिर में गूंजेगा राम का जयकारा
Tue, 16 Jan 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में दिनभर चलेगा संगीतमय भजन-कीर्तन, भंडारा होगा
खुखुंदू। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन यहां के दो प्रमुख मंदिरों पर आगामी 22 जनवरी को दिनभर भगवान राम का जयकारा गूंजेगा और इसके साथ ही विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। यहां पर एक दिन पहले से ही संगीतमय भजन-कीर्तन शुरू होगा जो प्राण प्रतिष्ठा के दिन तक चलता रहेगा। मंदिरों को फूल मालाओं से सजाकर उसमें स्थापित भगवान की प्रतिमाओं और शिवलिंगों पर भक्तगण पुष्प की वर्षा करेंगे।
प्राचीन शिव मंदिर मठिया में तीन अलग-अलग मंदिरों में और दो चबूतरे पर शिवलिंग स्थापित है। मंदिर पर वैसे तो प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को शिवभक्तों की भीड़ उमड़ती है। मगर आगामी 22 जनवरी को मंदिर परिसर में भोर से ही भजन कीर्तन और संगीतमय भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
मंदिर के पुजारी डंकेश्वर गिरी ने बताया कि मंदिर परिसर को दीपों से सजाकर दीवाली मनाई जाएगी। इस दौरान भक्त पुष्प वर्षा भी करेंगे। इसी तरह कस्बे में स्थित राम-जानकी मंदिर में भी सुंदर कांड का पाठ दिनभर चलेगा और संगीतमय भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। मंदिर परिसर को दो दिन पहले से ही सजाया जाएगा और रात में भव्य आरती होगी। मंदिर के प्रबंधन कर्ता श्रवण मद्धेशिया, घनश्याम दास, उमेश मद्धेशिया, दीनानाथ मद्धेशिया ने बताया कि राम-जानकी मंदिर परिसर को शाम होते ही दीपों से प्रकाशमय कर दिया जाएगा।