फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rampage in orchestra

आर्केस्ट्रा में नर्तकी को रुपये दिखाने को लेकर मारपीट

Sun, 29 May 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
rampage in orchestra
आर्केस्ट्रा में नर्तकी को रुपये दिखाने को लेकर मारपीट
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के हरनाडीह गांव में शुक्रवार को आई बरात में आर्केस्ट्रा में नर्तकियों को रुपये दिखाने के लिए मारपीट हो गई। बरातियों के साथ दूल्हा भी जान बचाकर भाग गया। इससे शादी नहीं हो सकी। दूसरे दिन आपसी सहमति के बाद शादी कराई गई।

परसियां देवार के बिचला टोला निवासी एक युवक का रिश्ता हरनाडीह गांव निवासी युवती से तय हुई थी। शुक्रवार को बरात आई थी। कुछ मनबढ़ों ने आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत और रुपये दिखाने के लिए विवाद कर दिया और मारपीट होने लगी, जिससे अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों का कहना है कि मनबढ़ों ने दरवाजे पर रखी कुर्सियां तोड़ने के साथ खाने-पीने के सामान फेंक दिए। जबकि बरातियों के साथ दूल्हा भी जान बचाकर भाग निकला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह मामला सामान्य हुआ। शनिवार को दोनों पक्षों की सहमति पर विवाह हुआ। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed