फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ramlila will not be held

70 साल से हो रहे रामलीला पर कोरोना का ग्रहण

Thu, 24 Sep 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
ramlila will not be held
70 साल से हो रहे रामलीला पर कोरोना का ग्रहण
विज्ञापन

भागलपुर। कस्बे के मुख्य बाजार में सात दशक से हो रहे रामलीला पर कोरोना महामारी ने ब्रेक लगा दिया है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू होने वाली रामलीला के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं मिली। जिससे इस बार रामलीला का मंचन नहीं होगा। इससे कलाकारों के साथ स्थानीय दर्शक भी मायूस हो गए हैं।
कस्बे के मुख्य बाजार में रामलीला सितंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर दशहरा तक चलता था। रामलीला में हिंदू-मुस्लिम एक साथ मिलकर किरदार निभाते हैं। 1950 से इस्लाम मिया हनुमान की तो अनवर मिया रावण की भूमिका 1990 तक निभाते चले आए। वे अब वे नहीं रहे, लेकिन उनकी दी हुई सीख से अहमद अली भरत का किरदार निभाते हैं। वह रामलीला के प्रति अपने आप को इतना समर्पित कर चुके हैं। कलाकारों के संवाद और भेषभूषा अहमद अली ही तय करते हैं। हिंदू और मुस्लिम युवाओं को रामलीला का मंचन करने के लिए प्रेरित करते हैं। शमशाद अली सीता की भूमिका बखूबी निभाते हैं। कोरोना काल में पहली बार प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने से रामलीला नहीं होगी।
विज्ञापन

रामलीला समिति के ओमप्रकाश पांडेय, दशरथ साहनी, हरिश्चंद्र सिंह, शंभू जायसवाल ने बताया कि कोरोना के कारण रामलीला को करा पाना नामुमकिन है। अगर प्रशासन अनुमति देता भी है तो तैयारी नहीं होने के कारण रामलीला होना मुश्किल लग रहा है। मन में मायूसी तो हैं, लेकिन लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा भी पहले जरूरी हैं। हर साल रामलीला देखने आने वाले रामप्रसाद जायसवाल कहते हैं कि रामलीला का न होना दुखद है। जिला प्रशासन की मनाही है तो इसका पालन करना भी तो जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed