{"_id":"665f813520ccd6535300d4f4","slug":"ramashankar-rajbhar-won-salempur-seat-deoria-news-r-7-1-vns1017-580296-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलेमपुर : सपा के रमाशंकर विजयी घोषित, भाजपा की रिकाउंटिंग की मांग खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलेमपुर : सपा के रमाशंकर विजयी घोषित, भाजपा की रिकाउंटिंग की मांग खारिज
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज स्थित मत गणना केंद्र पर दोपहर में पहुंचे सलेमपुर लोक सभा से सपा प्र
पूरे दिन चलती रही कांटे की लड़ाई, सपा प्रत्याशी को मिला जीत का प्रमाणपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। लोकसभा सीट सलेमपुर में कांटे की लड़ाई में सपा के रमाशंकर राजभर बीस साबित हो गए। देर रात सीडीओ ओजस्वी राज ने माइक से उनकी जीत की घोषणा कर दी। सपा प्रत्याशी को जीत का प्रमाणपत्र दे दिया गया। भाजपा प्रत्याशी की रिकाउंटिंग की मांग खारिज कर दी गई। रमाशंकर राजभर इससे पहले 2009 में यहां से बसपा के टिकट पर जीत हासिल कर चुके हैं। उस समय उन्होंने हरिकेवल प्रसाद को हराया था।
सलेमपुर सीट से नौ प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा मंडी समिति परिखरा मंगलवार को खुला। सपा और भाजपा के बीच कांटे की लड़ाई देखी गई। स्थिति ये थी कि कभी भाजपा 100 मतों से आगे हो जाती तो कभी सपा 70 मतों से बढ़त बना रही थी। मतगणना की समाप्ति के कुछ समय पहले भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बना ली, लेकिन अंत में सपा ने निर्णायक बढ़त लेते हुए भाजपा प्रत्याशी को पटखनी दी। बसपा का वोट बैंक सपा की ओर जाता दिखा। सपा प्रत्याशी को अच्छी खासी संख्या में राजभर मत भी मिले। वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में रविंद्र कुशवाहा ने अच्छे अंतर से जीत दर्ज की थी।
-- -
सपा कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद लौटे रविंद्र
बलिया। लोकसभा सलेमपुर में मतगणना काफी रोचक रही। दोपहर बाद दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला रहा, दोनों में कभी 200 तो कभी 500 का अंतर रहा। अंत में इंडी गठबंधन प्रत्याशी रमाशंकर राजभर करीब 3573 से अधिक मतों से आगे रहे।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा रिकाउंटिंग की मांग करने मतगणना स्थल की ओर जाने लगे। एनसीसी बैरिकेडिंग के अंदर गाड़ी से मंडी की ओर जाने पर वेयरहाउस के सामने सपा कार्यकर्ताओं ने हो हल्ला शुरू कर दिया। इसकी खबर लगते ही मौके पर पहुंचे एएसपी अनिल कुमार झा ने रविंद्र कुशवाहा को समझा बुझाकर लौटाया। सपा कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा को लौटना पड़ा। संवाद