{"_id":"666f61e6326693590c01e394","slug":"rajya-teacher-application-upto-10-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-128037-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए 10 तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए 10 तक कर सकेंगे आवेदन
Mon, 17 Jun 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
कम नामांकन संख्या वाले विद्यालयों के शिक्षक नहीं होंगे पात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संबंधित शिक्षक 10 जुलाई तक प्रेरणा पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। शिक्षकों की क्लास में उपस्थिति, छात्रों की संख्या, सहित अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर उन्हें जिला व राज्य चयन समिति की ओर से अंक दिए जाएंगे। इस बार खास बात यह है कि जिनके यहां नामांकन कम है, वह इस पुरस्कार के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।
प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के अध्यापकों के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए प्राथमिक, जूनियर और अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक प्रेरणा पोर्टल पर 10 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। जिला चयन समिति प्रत्येक जिले के दो-दो श्रेष्ठ शिक्षकों का चयन कर राज्य स्तरीय चयन समिति को भेजेगी। इसमें से सर्वश्रेष्ठ एक-एक अध्यापक को पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा। प्रत्येक अध्यापक का मूल्यांकन 100 अंक पर होगा।
इसमें अध्यापक की तैनाती विद्यालय में 15 वर्ष के दौरान छात्र नामांकन में वृद्धि पर 10 अंक, नियमित विद्यालय उपस्थित होने पर पांच अंक, कक्षा में छात्रों की उपस्थिति 90 प्रतिशत होने पर 10 अंक, 80 प्रतिशत उपस्थिति पर पांच अंक व 75 प्रतिशत उपस्थिति पर तीन अंक दिए जाएंगे। इसके साथ ही दीक्षा पोर्टल पर मिले प्रशिक्षण का 90 फीसदी से अधिक का उपयोग कक्षा में करने पर पांच अंक, कक्षा में 50 प्रतिशत से अधिक बच्चे 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करते हैं तो पांच अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित स्कूलों में कार्यरत केवल नियमित शिक्षक ही आवेदन करने के पात्र होंगे। साथ ही 15 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके हों और सेवानिवृत्त होने में पांच वर्ष से कम अवधि बची हो। प्राथमिक विद्यालय में 150 से कम, उच्च प्राथमिक में 105 से कम और कंपोजिट विद्यालय में 255 विद्यार्थियों से कम नामांकन न हो।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर जो भी मानक बनाए गए हैं, उन्हें पूरा करने वाले संबंधित शिक्षक ही आवेदन के पात्र होंगे।