फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Raju Pal murder case, police gets clues

Deoria News: राजू पाल हत्याकांड, पुलिस के हाथ लगे क्लू

Sat, 06 Sep 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Raju Pal murder case, police gets clues
- मंगलवार की रात भूजा बेचकर घर लौटते समय हुई थी हत्या
विज्ञापन

- वारदात के बाद से ही चार टीमें कर रही घटना की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
मेहरौनाघाट/सुतावर। राजू पाल के हत्यारोपियों के करीब पुलिस चार दिन बाद भी नहीं पहुंच सकी है, जबकि संदिग्ध आरोपियों की तलाश में लगातार छापे मार रही है।सूत्रों की मानें तो चौथे दिन वारदात से जुड़े क्लू मिले हैं। पुलिस इसी के आधार पर तह में पहुंचने की कोशिश कर रही है। उधर, परिजन व ग्रामीण जल्द वारदात के खुलासे की मांग कर रहे हैं।
शराब की दुकान पर काम करने वाले कुछ लोगों से अकेले में पूछताछ भी की जा चुकी। शुक्रवार को सीओ मनोज कुमार ने मेहरौनाघाट पहुंच गठित टीम से अब तक के प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद टीम एक लोकेशन के आधार पर रवाना हो गई। चर्चा है कि कुछ लोग राजू को शाम सात बजे दुकान बंद कर घर जाने का दबाव बना रहे थे, मगर शाम को भूजा की बिक्री अधिक होने की बात कहकर दुकान आठ बजे के बाद बंद करता था।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि कहीं राजू शराब की तस्करी में रोड़ा तो नहीं बन रहा था। इस दिशा में भी पुलिस काम कर रही है। राजू के बड़े भाई रामजीत पाल ने बताया कि भाई की हत्या हुए चार दिन हो गए। अब तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। जबकि पांच दिन के अंदर वारदात का खुलासा करने का दावा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहरौनाघाट निवासी राजू पाल की मंगलवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से ही एसपी विक्रांत वीर के निर्देश पर एसओजी सहित पुलिस की चार टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में छापे मार रही है। इसके अलावा सर्विलांस का सहारा ले रही है। वारदात स्थल के आसपास के गांवों और बिहार के गुठनी चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल साक्ष्य जुटाए गए हैं।







..
कोट

वारदात में शामिल अज्ञात बदमाशों की तलाश चल रही है। सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
मनोज कुमार,सीओ सलेमपुर

.................

मोबाईल भी नहीं पाई पाई पुलिस
राजू के बड़े भाई रामजीत पाल के मुताबिक भाई की हत्या कर बदमाशों ने मोबाईल फेंक दिया। मौके से पॉकेट में रखा छह सौ साठ रुपया व सुर्ती रखने वाली चुनौटी मिली। वहीं झोले में रखा भूजा पास में पड़ा था। वहीं पुलिस गायब मोबाईल की खोजबीन कर रही है। माना जा रहा है कि अगर मोबाईल बरामद हो जाता है तो बदमाशों तक पुलिस आसानी से पहुंच सकती है। वहीं भट्ठी पर आने जाने वाले कुछ लोगों का भी नम्बर ट्रेस किया जा रहा है। इसके अलावा घटना के दिन सुबह से देर रात तक शराब भट्ठी पर कितने लोग खरीदारी करने आए इसका भी रिकार्ड जुटा रही है। साथ ही उस दिन का दुकान में स्टॉक कितना था। आबकारी विभाग की मदद से जाना जाएगा। कहीं उस दिन थोक बिक्री तो शराब की नहीं हुई है। बहरहाल जांच के बाद हड़कंप मचा हुआ है। उधर वारदात के बाद से नियमित दुकान पर आने वाले शराबी फरार हैं।


.

.......
पहली पत्नी से राजू का हो चुका है तलाक
परिजनों के मुताबिक, राजू पाल की पहली शादी जिले के एक गांव की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद रिश्ता नहीं चल सका। इसके बाद आपसी सहमति से दोनों के बीच तलाक हो गया। इसके बाद रेखा से शादी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed