{"_id":"61d1e9af7cbd31298303bacd","slug":"rajsthan-defeated-banguluru-in-opening-football-match-deoria-news-gkp422234043","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन मुकाबले में राजस्थान ने बंगलुरु को तीन गोल से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन मुकाबले में राजस्थान ने बंगलुरु को तीन गोल से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्घाटन मुकाबले में राजस्थान ने बंगलुरु को तीन गोल से हराया
बघौचघाट/पथरदेवा। क्षेत्र के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के खेल मैदान में रविवार को अंतरप्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। पहला मैच राजस्थान व बंगलुरु के बीच खेला गया राजस्थान की टीम एकतरफा मैच में विपक्षी टीम को 3-0 से शिकस्त देकर अंकों में बढ़त बनाई।
फुटबॉल प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल मैदान में दर्शक पहुंचे थे। पहले हॉफ में राजस्थान की टीम बंगलुरु की टीम पर दबाव बनाए रखी। इसी हॉफ में राजस्थान के अरुण थापा ने पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी। तमाम प्रयास के बाद भी बंगलुरु की टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हॉफ का खेल शुरू होते ही राजस्थान के दीपक ने एक और गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी। खेल के अंतिम समय मे अरुण ने मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को 3-0 से विजय दिला दी। प्रतियोगिता में सोमवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला सिवान व मेहा व दूसरा मैच पंजाब व केरल के बीच खेला जाएगा। मैच के रेफरी मकसूद आलम, लाइनमैन नीरज श्रीवास्तव व रहमत अली तथा कमेंट्रेटर अब्दुल रब व मुराद रहे।