फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rajsthan and sivan in football final

राजस्थान और सिवान के बीच खिताबी भिड़ंत आज

Sat, 08 Jan 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
rajsthan and sivan in football final
राजस्थान और सिवान के बीच खिताबी भिड़ंत आज
विज्ञापन

पथरदेवा अंतर प्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफ़ाइनल रहा रोमांचक
दूसरे सेमीफाइनल में राजस्थान ने केरल को रोमांचक मैच में 2-1 से दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट/पथरदेवा। क्षेत्र के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज खेल मैदान में चल रही अंतर प्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में बेहद रोमांचक मैच में राजस्थान ने केरल को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। टीम के यरवन और राहुल ने एक-एक गोल किया। रविवार को खिताबी भिड़ंत सिवान एवं राजस्थान टीम के मध्य होगी।

अंतर प्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफ़ाइनल शनिवार को राजस्थान बनाम केरल के बीच खेला गया। रिमझिम बारिश के बावजूद खेल प्रेमी मैच देखने के लिए मौजूद रहे। पहले हॉफ में राजस्थान के यरवन ने खेल के शुरुआती समय में ही गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। इसी हॉफ के अंतिम मिनट में केरल के मनीष थापा ने मैदानी गोल कर स्कोर को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। दूसरे हॉफ का मैच काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ जोरदार हमला किया। बड़ी मशक्कत के बाद खेल के अंतिम समय में राजस्थान के राहुल ने दर्शनीय गोल दागकर 2-1 की बढ़त दिला दी। अंत में इसी स्कोर पर राजस्थान की टीम विजयी हुई। मैच के रेफ़री अक्सउद्व, नीरज श्रीवास्तव व कमेंटरी अब्दुल रब व मानसिंह ने किया। इस दौरान प्रमोद चौबे, इरसाद अहमद, अजय मद्धेशिया, मोहम्मद फ़तेह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed