फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rajesh from Ballia defeated Munna from Kanpur.

Deoria News: बलिया के राजेश ने कानपुर के मुन्ना को दी पटकनी

Thu, 13 Nov 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 13 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rajesh from Ballia defeated Munna from Kanpur.
चनुकी। लार विकास खंड के मटियरा जगदीश में मंगलवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला पहलवानों ने अपने दांव-पेच का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामप्रवेश यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कुश्ती प्रतियोगिता में बलिया के राजेश पहलवान ने कानपुर के मुन्ना पहलवान को पटकनी दी। नेपाल के भूरा पहलवान ने गाजीपुर के शिवम पहलवान को पटखनी देकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

इसी क्रम में महिला पहलवानों ने भी पुरुष पहलवान से कम नहीं दिखीं। सलेमपुर की महिला पहलवान ज्योति ने गोरखपुर की नम्रता पहलवान को पटकनी दे दी। वहीं प्रयागराज की रोशनी पहलवान गोंडा से आई शिवानी पहलवान को पराजित कर अपनी जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने सभी विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य जनक कुशवाहा, अन्नू यादव, अन्नू, प्रधान प्रतिनिधि अभय मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed