{"_id":"6982414105b3de19f6000844","slug":"rajan-yadav-nisha-maurya-and-neetu-pal-became-champions-deoria-news-c-208-1-deo1014-174091-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राजन यादव, निशा मौर्य और नीतू पाल बनीं चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राजन यादव, निशा मौर्य और नीतू पाल बनीं चैंपियन
Wed, 04 Feb 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। रामजी सहाय पी जी कॉलेज में मंगलवार को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन हुआ। विभिन्न खेलों में अव्वल रहे राजन यादव पुरुष वर्ग, निशा मौर्य और नीतू पाल महिला वर्ग में संयुक्त रुप से चैंपियन घोषित हुए। विजयी प्रतिभागियों को प्राचार्य प्रो. ब्रजेश कुमार पांडेय ने पुरस्कृत किया।
1500 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में अभिषेक गुप्ता, आयुष सिंह, और जितेंद्र साहनी क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में नीतू पाल पहले, सोनम निषाद दूसरे और गीतू यादव तीसरे नंबर पर रही। लंबी कूद पुरुष वर्ग में वीरेंद्र भारती, सुमित विश्वकर्मा और सुमित अव्वल रहे। महिला वर्ग में निशा मौर्य, सोनम निषाद और कंचन ने बाजी मारी।
ऊंची कूद के पुरुष वर्ग में वीरेंद्र भारती, आदर्श कुमार, युवराज यादव और महिला वर्ग में निशा मौर्य,गीतू यादव और सोनम शीर्ष पर रही। कुलदीप यादव,फैयाज कुरैशी और धनंजय कुमार ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। संवाद