फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rajan Kumar becomes District President of the Secondary Non-Teaching Staff Association.

Deoria News: माध्यमिक शिक्षणेतर संघ के जिलाध्यक्ष बने राजन कुमार

Mon, 05 Oct 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 05 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Rajan Kumar becomes District President of the Secondary Non-Teaching Staff Association.
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर संघ जनपद की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को रुद्रपुर रोड स्थित एक उत्सव स्थल में हुई। इसमें जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। साथ ही, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान राजन कुमार पांडेय को सर्वसम्मति से पुनः जिलाध्यक्ष चुना गया। अवनीश श्रीवास्तव को जिलामंत्री, मंजीत बहादुर सिंह को कोषाध्यक्ष तथा अभिषेक तिवारी को आय-व्यय निरीक्षक चुना गया।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में विजेंद्र तिवारी, नीतू श्रीवास्तव, शकील वारसी, घनश्याम यादव, नीरज श्रीवास्तव, राजेश सिंह, सुनील वर्मा, सिद्धेश्वर पाठक, विजय कुमार और विष्णुपति तिवारी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगन्नाथ यादव, कृष्ण मोहन, सच्चिदानंद राणा, आनंद यादव और संतोष कुमार सिंह को जिला उपमंत्री चुना गया। विनोद पांडेय, गब्बर सिंह, रितेश बरनवाल, कृष्ण कुमार प्रजापति, नीरज पांडेय व संजय पासवान को जिला संयुक्त मंत्री, शैलेश पटेल, संत कुमार गुप्ता, आदर्श त्रिपाठी व केश्वर प्रताप यादव को जिला संगठन मंत्री चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed