फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   raised anti nation slogans, tension in bhooripakar

देश विरोधी नारेबाजी से भूड़ी पाकड़ गांव में तनाव, पांच हिरासत में

Fri, 30 Oct 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
raised anti nation slogans, tension in bhooripakar
देश विरोधी नारेबाजी से भूड़ी पाकड़ गांव में तनाव, पांच हिरासत में
विज्ञापन

देवरिया। रामपुर कारखाना क्षेत्र के भूड़ीपाकड़ गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 50 युवकों ने जुलूस निकालकर देेश विरोधी नारे लगाए। आरोप है कि उन्होंने गांव का भ्रमण कर दहशत फैलाने की भी कोशिश की। इसे लेकर दूसरे पक्ष के लोगों में आक्रोश देखा गया। शाम को एक रिटायर्ड बिजली कर्मचारी के घर भी वर्ग विशेष के युवक पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों में तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव में पुलिस की तैनाती की गई है।
ग्रामीणों के अनुसार सुबह वर्ग विशेष के युवकों ने जुलूस निकालकर देश विरोधी नारेबाजी की तो दूसरे पक्ष के लोगों ने वीडियो बना लिया। शाम को वीडियो वायरल होने पर इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को हो गई। इसी दौरान बिजली विभाग के एक रिटायर्ड कर्मचारी रामपुर गौनरियां बाजार गए थे। वहां जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने प्रतिक्रिया में कुछ कह दिया। शाम को जब वह घर लौटे तो वर्ग विशेष के युवक वहां भी पहुंच गए। मौके पर दोनों तरफ से लोगों के जुटने पर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में एसओ रामपुर कारखाना धनश्याम सिंह, एसओ तरकुलवा प्रदीप शर्मा सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने गांव में तलाशी अभियान चलाया और पांच युवकों को पकड़ा। पुलिस के हाथ भी वायरल वीडियो लगा है, जिसमें जुलूस की शक्ल में युवक नारेबाजी करते हुए भ्रमण कर रहे हैं। इस मामले में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र का कहना है कि तनाव जैसी कोई बात नहीं है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। जुलूस की बात सामने आई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

तमंचा लेकर युवक बना रहा था वीडियो, हिरासत में
तरकुलवा। क्षेत्र के पटनवा पुल के निकट शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार एक युवक अपने मोबाइल फोन से लोगों का वीडियो बना रहा था। उसे ऐसा करते देख जब लोगों ने पकड़ा और तलाशी ली तो उसके पास तमंचा मिला। लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। युवक रामपुर कारखाना का निवासी है। एसओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed