{"_id":"6862d796a7cd8a3e4b059589","slug":"rain-water-filled-in-houses-and-shops-on-the-main-road-of-khukhundoo-town-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-157167-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खुखुंदू कस्बे के मुख्य मार्ग पर घरों और दुकानों में भरा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खुखुंदू कस्बे के मुख्य मार्ग पर घरों और दुकानों में भरा बारिश का पानी
Mon, 30 Jun 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू कस्बे के मुख्य मार्ग पर लगा बारिश का पानी।
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सोमवार को हुई बारिश से कस्बे के मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। बड़ौदा यूपी बैंक से उपडाकघर और पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोड़ तक मुख्य सड़क बारिश के पानी से लबालब रहा। इस मार्ग पर राह चलना बड़ा मुश्किल हो गया है। सड़क की दोनों पटरियों पर कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया है। बावजूद जिम्मेदार चुप्पी साधे हैं।
नूनखार-खुखुंदू मार्ग पर 40 से 50 गांवों के लोगों का रोजाना आना-जाना है। जब भी थोड़ी बहुत बारिश हो रही है तो खुखुंदू मुख्य मार्ग के करीब ढाई सौ मीटर सड़क पर दो से तीन फीट तक जलभराव हो जा रहा है।
इसके अलावा अगल-बगल घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया है। अभी तो कुछ हद तक ठीक है, लेकिन जब स्कूल खुल जाएगा तो इसी मार्ग से प्रत्येक दिन आठ से 10 हजार छात्रों को रोजाना पढ़ने आना-जाना होगा। फिर बरसात में इस मार्ग का क्या हाल होगा।