{"_id":"5e555f4a8ebc3ef3b625cf67","slug":"rain-ruined-harvest-deoria-news-gkp342544558","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने रौंदी फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने रौंदी फसल
विज्ञापन
आंधी और बारिश में रुद्रपुर क्षेत्र में बर्बाद फसल किसानों का फोटो 91 चंद्रभान यादव 92 रमाशंकर खरवार
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान, किसान चिंता में
खेतों में गिरी गेहूं की फसल, सरसों और अरहर की फसलें भी प्रभावित
किसानों ने मुआवजा की मांग की, रात से ही रुक-रुक कर हुई बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गरज के साथ बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रबी की फसलों के अलावा सरसों और दलहन की फसलें प्रभावित हुई हैं। बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराने के निर्देश कृषि विभाग ने दिए हैं।
दिन में हल्की गर्मी महसूस कराने वाला मौसम देर रात अचानक बदल गया। गरज, चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ इलाके में सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे। खेत में गेहूं की फसलें गिर गईं। खेतों में लहलहा रही अरहर और सरसों की फसलों को भी नुकसान हुआ है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने बताया कि सिर्फ बारिश हुआ होता तो फसलों को नुकसान नहीं हुआ होता। बारिश के साथ ओला पड़ने से गेहूं, सरसों और अरहर की फसलें प्रभावित हुई हैं। हालांकि, बारिश के बाद ठंड में भी बढ़ोत्तरी हुई है। भागलपुर और लार ब्लॉक में कई खेतों को देखा गया है। गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है। इसको लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि प्रशासन खेतों का सर्वे कराएं और नुकसान हुए फसलों का मुआवजा दें। पूर्व में हुई बारिश से बर्बाद हुए धान की फसल का प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम अभी तक नहीं मिल सका है। किसानों के साथ यह धोखा है। जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुज्जमिल ने बताया कि ब्लॉकवार फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।
फोटो समाचार
गेहूं की फसल पर बेमौसम बरसात का कहर
किसानों की कमर टूटी, रुद्रपुर में सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। सोमवार की रात गेहूं की लहलहाती फसल पर बेमौसम बरसात का ऐसा कहर टूटा कि सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई। आंधी और बारिश में किसानों की जमापूंजी खेतों में पसर गई। रात तीन बजे से शुरू अचानक तेज आंधी के बीच घनघोर बारिश दिन में दस बजे तक होती रह्री। रुद्रपुर क्षेत्र में आंधी और बारिश से सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। क्षेत्र में गेहूं में बालियां लग गईं हैं। इस साल किसान गेहूं की अच्छी फसल काटने की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन अचानक मौसम ने करवट लेकर उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। रुद्रपुर के दोआबा कछार, मदनपुर और पकड़ी क्षेत्र में गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
फोटो समाचार
बर्बाद फसल की भरपाई की मांग
रुद्रपुर/पकड़ी बाजार। किसानों ने बेमौसम आंधी और बारिश से बर्बाद फसलों का प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। उन्होंने शासन प्रशासन से इसे दैवीय आपदा घोषित क्षति का जायजा लेने को कहा। महेशपुर के किसान महेश मणि ने कहा कि भारी बारिश से किसानों की सारी जमा पूंजी बर्बाद हो गई है। पहले से कर्ज में डूबा किसान अब गेहूं की फसल की बोआई का ऋण अदा करने में असमर्थ हो गया है। बरडीहा दल के किसान रमाशंकर खरवार ने कहा कि गेहूं की फसल इस साल बहुत अच्छी थी। एक माह में फसल पककर तैयार होने वाली थी। लेकिन बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। चंद्रभान यादव ने कहा कि किसानों की किस्मत में सिर्फ रोना लिखा है। सरकार से उन्हें कोई फायदा नहीं मिल रहा है। कर्ज लेकर खेती कर रहे किसानों से प्रकृति भी नाराज है। धान की फसल बर्बाद होने के बाद किसान गेहूं की अच्छी पैदावार की उम्मीद किए थे। लेकिन बारिश में सब कुछ नष्ट हो गया।
फोटो समाचार-
बिजली गिरने से परीक्षार्थी की मौत, एक गंभीर
रामपुर कारखाना के बरनई गांव के पास हुआ हादसा
क्षेत्र के खड़ाइच गांव का रहने वाला था छात्र अभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बरनई गांव में बिजली गिरने से परीक्षा देने जा रहे एक परीक्षार्थी की मौत हो गई। जबकि उसे छोड़ने जा रहा दूसरा साथी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खड़ाइच गांव के रहने वाले नत्थू यादव का बड़ा बेटा अभिषेक यादव (16) कृषक इंटर कॉलेज बलटिकरा हाईस्कूल में पढ़ता था। मंगलवार की सुबह बैतालपुर के लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा देने गांव के ही अपने एक दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था। थानाक्षेत्र के बरनई गांव के समीप कुरना नाले पर बाइक चला रहा अमन (18) पुत्र स्वर्गीय बेचू बाइक खड़ी कर लघु शंका करने लगा। अभिषेक यादव मोबाइल पर किसी से बात करने लगा। उसी दौरान बिजली कड़की और अभिषेक पर गिर गई। अभिषेक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कुछ दूर खड़ा अमन भी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमन को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
अभिषेक यादव दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। दरवाजे पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। बेटे की मौत से पिता नत्थू, माता गुड्डी देवी और छोटे भाई हिमांशु का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में रामपुर कारखाना के इंस्पेक्टर जयंत सिंह ने बताया कि बिजली से एक परीक्षार्थी की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारवालों को सौंप दिया गया।
मोबाइल पर बात बनी अभिषेक की मौत की वजह
बैतालपुर। मोबाइल पर बात करना अभिषेक की मौत का कारण बना। मौसम विभाग के जानकारों की मानें तो बिजली गरजने के दौरान यदि आप किसी खुले स्थान पर मोबाइल इस्तेमाल कर रहे होते हैं तो उस वक्त बिजली गिरने का खतरा बढ़ जाता है। स्मार्ट फोन की तरफ बिजली के आकर्षण से धमाका हो सकता है। मोबाइल फोन में इलेक्ट्रो मैग्नेटिक तरंगें होती हैं। तरंगों के साथ बिजली आ जाती है। इसलिए हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए।
बिजली गिरने की तेज आवाज से डरी महिला की जान गई, दो झुलसे
भटनी/खुखुंदू। बेमौसम बारिश से क्षेत्र में गेहूं के फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, बारिश में बिजली गिरने से जिगिना दीक्षित गांव में एक गाय और बछड़े की मौत हो गई। जबकि गांव में एक दर्जन घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। जिगिना दीक्षित निवासी गोविंद दीक्षित मंगलवार सुबह बारिश आने पर अपनी गाय और बछड़े को छप्पर में बांधने ले जा रहे थे तभी बिजली गिरने से गाय और बछड़े की मौत हो गई। दरवाजे पर स्थित एक पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया जबकि एक दर्जन घरों के उपकरण जल गए। इसके अलावा बेहराडाबर गांव में बिजली गिरने की तेज आवाज से डरी वृद्धा कोरेसा खातून (55) की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। इस बाबत तहसीलदार सतीश चंद्र ने बताया कि जिगिना दीक्षित में आकाशीय बिजली गिरने से हुई नुकसान की जानकारी मिली है। राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है।
उधर, खुखुंदू कार्यालय के अनुसार क्षेत्र के पड़ौली गांव के समीप बिजली गिरने से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। कस्बे में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परसिया गुलाली गांव निवासी सर्वदेव तिवारी (42) और आजाद (32) मंगलवार की सुबह बाइक से खुखुंदू कस्बे में अपनी दुकान पर आ रहे थे। अभी वे पड़ौली गांव के पास पहुंचे थे कि बिजली की चपेट में आ गए। सर्वदेव तिवारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
फोटो समाचार
फसलें जमींदोज
सलेमपुर/मईल। ओला, वर्षा व तेज हवा से किसानों की गेहूं की फसलें जमींदोज हो गई। वहीं ओलावृष्टि से सरसों, मटर की फसलों को नुकसान पहुंचा है। मंगलवार अल सुबह हुई ओला पड़ने व वर्षा के बाद तेज हवाओं से किसानों की फसलों का काफी नुकसान पहुंचा है। गेहूं की फसल जमींदोज हो गई है। मईल में गिरी फसलों पर किसानों का कहना है कि जो गेहूं जमीन पर गिर गया है उसकी बाली में दाना नहीं पकड़ेगा। क्षेत्र के किसान व नरसिहड़ाड़ के प्रधान प्रतिनिधि कमलेश यादव, सोनवरसा प्रधान अनूप श्रीवास्तव, घनश्याम चौधरी, राकेश सिंह, विनोद चौधरी, विरेन्द्र चौधरी, हरेराम, शेषनाथ तिवारी आदि ने प्रशासन से हुए फसल की नुकसान की मुआवजा की मांग की है।
फोटो समाचार।
पहली बारिश में ही उफनाईं नगर की नालियां
नगर पंचायत के जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। बेमौसम बरसात ने नगर पंचायत प्रशासन के जल निकासी की पोल खोल दी। मंगलवार की सुबह हुई बारिश से नालियों का कचरा उफना कर सड़कों पर बहने लगा। सड़कों पर कचरा फैलने से उठी दुर्गंध से लोग परेशान हो गए। कई मोहल्ले में जल जमाव से दुश्वारियां बढ़ र्गइं। भभौली गांव के ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से उसकी खूंटी जल गई। इससे गांव में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई।
नगर के खजुहा चौराहे से दुग्धेश्वरनाथ मंदिर रोड के दोनों तरफ की नालियां जाम हो गईं। बरसात से नाली का पानी सड़क पर बहने लगा। सड़कों पर कचरा बहने से दुकानदार परेशान हो गए। दुकानों के सामने जमा कचरा को दुकानदारों ने साफ किया। टेढ़ा स्थान वार्ड के अंबेडकर चौराहे पर कचरा से फैली बदबू से लोग परेशान हो गए। लाला टोली वार्ड में आबादी के बीच नालियों का गंदा पानी पहुंच गया। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर लगे शिवरात्रि के मेले में दुकानदारों की परेशानियां बढ़ गईं। दुकानों के सामने कीचड़ होने से दुकानदारी प्रभावित रही। ईओ उपेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि जाम नालियों को सफाई कर्मी लगाकर साफ कराई जा रही है।
बिलजी गिरने से लाइनमैन की मौत
भाटपाररानी। बिजली की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन की मंगलवार को मौत हो गई। लोग अस्पताल से शव लेकर घर चले गए। इसकी मौत से घर वालों में कोहराम मच गया। खामपार थाना के मिसकार चक गांव निवासी हंस नाथ (22) प्राइवेट लाइनमैन का काम करता था। सुबह एक व्यक्ति के यहां बिजली की खराबी ठीक कर रहा था। इसी दौरान बिजली तेज आवाज के साथ चमकी और चंदन उसकी चपेट में आ गया। बुरी तरह से झुलसे लाइनमैन को लोग भाटपाररानी पीएचसी पर ले गए, हालत नाजुक देख डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में लेकर लोग पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घर वाले शव को लेकर चले गए। एसओ सुदेश शर्मा ने बताया कि घटना की किसी ने सूचना नहीं दिया है।