फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rain in district

Deoria News: सुबह मौसम में अचानक बदलाव, तेज हवा और हल्की बारिश से नहीं मिली राहत

Fri, 12 Apr 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 12 Apr 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
rain in district
- हवा से कुछ क्षेत्रों में गेहूं की बाल झड़ कर गिरी, पेड़ गिरे, एलबेस्टर उड़े
विज्ञापन

- गेहूं की पक कर तैयार फसल, आम और लीची के फलि को नुकसान, किसान चिंतित
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मौसम में बृहस्पतिवार की सुबह अचानक बदलाव हुआ। तेज हवा और हल्की बारिश के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली। कुछ क्षेत्रों में खेत में पक कर तैयार गेहूं की फसल की बालियां तेज हवा के कारण झड़ गईं। सुबह कटाई, मड़ाई का कार्य भी ठप रहा। कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने से आधे घंटे के लिए आवागमन बाधित रहा। मौसम को देखकर किसान जल्दी-जल्दी कार्य निपटाने में जुटे हैं।
हालांकि, अधिकांश क्षेत्रों में इसका कम असर रहा। वहीं, मौसम विज्ञानी दो दिन बाद मौसम बिगड़ने और बारिश की संभावना जता रहे हैं। इसे लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खिंच गई है।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कई दिनों से तापमान बढ़ा है। अप्रैल माह में वसंत ऋतु में ही मई-जून की गर्मी पड़ रही है। दिन में निकलने पर झुलसा देने वाली धूप से दिक्कत हो रही है। बुधवार को पारा 39 डिग्री और रात का तापमान 22 डिग्री पहुंच जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह अचानक मौसम बदल गया। पड़ोसी देश नेपाल तक पश्चिमी विक्षोभ रहा, जिसका असर जनपद में भी पड़ा। सुबह बादल घिर गए और तेज हवा के बीच हल्की बारिश हुई। कुछ इलाकों में हल्की हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। हवा और बारिश से कुछ क्षेत्रों में फसल को नुकसान हुआ। पक कर तैयार फसल की बालियां व आम के बौर झड़ कर गिर गए। देसही देवरिया क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए और एस्बेस्टस उड़ गए।

देसही में आंधी और गरज के साथ हुई बूंदाबांदी
देसही देवरिया। देसही देवरिया-महुआडीह क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह मौसम में अचानक बदलाव आया। चक्रवात की शक्ल में तेज आंधी चली। गरज के साथ हल्की बारिश हुई। करीब दो घंटे तक अंधेरा छाया रहा। इस समय गेहूं की कटाई का कार्य शुरू हो चुका है। आंधी से गेहूं की बालियां टूटकर नीचे गिर गईं। उसमें से भी कुछ दाने झड़ गए। आम के पेड़ पर लगे फल टूटकर नीचे गिर गए। पांडेयचक-देसही देवरिया मुख्य मार्ग पर रामपुर हिरामन चौराहा के पास, पिपरा मदन गोपाल सहित कई जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए। इससे कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा। कई मकानों और दुकानों के ऊपर से एस्बेस्टस उड़ गया। खेतों में गेहूं के बोझ भी हवा में उड़ कर काफी दूर चले गए। दोपहर तक कंबाइन मशीनें बंद रहीं।
बेलवा बाजार गांव के रामदरश चौरसिया, जिगनी बाजार के रामबहाल, पिपरा मदन गोपाल के बैरिस्टर सिंह, सवरेजी के रमाशंकर, भगवानपुर के परमात्मा राय आदि किसानों का कहना है कि उनकी खेती पर प्रकृति की मार भारी पड़ रही है। बेमौसम बारिश से पहले ही काफी क्षति हो चुकी है।

फसल को कर लें सुरक्षित, रविवार और सोमवार को बारिश की संभावना
देवरिया। राज्य मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का नेपाल में मौसम बदला। उसका असर इधर भी पड़ा, जिसके कारण मौसम में बदलाव हो गया। शुक्रवार से मौसम साफ होगा। बादल आएंगे और चले जाएंगे, लेकिन रविवार और सोमवार को बारिश की संभावना है। तेज हवा के भी 40-50 किमी प्रति घंटा की गति से चलने की आशंका है। मौसम में बदलाव को लेकर किसान सतर्क हो जाएं और फसल की कटाई, मड़ाई का कार्य जल्द से जल्द पूरा कर लें और अनाज को सुरक्षित कर लें। नहीं तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।


आम और लीची के साथ गेहूं की फसल को हानि : डॉ. मांधाता सिंह
फोटो-
भाटपाररानी। कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना भाटपाररानी के प्रभारी कृषि वैज्ञानिक डॉ. मांधाता सिंह ने कहा कि किसान गेहूं की फसल की कटाई जल्द से जल्द करके भंडारण कर लें। इधर, मौसम खराब होने और धूप-छांव बने रहने की संभावना 14 अप्रैल तक है। बृहस्पतिवार को देवरिया शहर और आसपास के क्षेत्र में सुबह हुई बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। आम और लीची की फलियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इससे गेहूं की बालियां काली हो जाएंगी और भूसा भी फ्रेश नहीं होगा। गनीमत यही रही कि ओले नहीं पड़े। वरना काफी नुकसान होता। बारिश से ग्रीष्मकालीन सब्जियों को कम नुकसान है। रविवार तक गरज के साथ वर्षा होने और ओले गिरने की भी आंशका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed