फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rain in district

Deoria News: आंधी व बारिश से मौसम हुआ सुहाना, पारा लुढ़का, गर्मी से राहत

Fri, 07 Jun 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 07 Jun 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
rain in district
फोटो समाचार
विज्ञापन

दोपहर बाद तीखी धूप से उमस हुई महसूस, देर शाम फिर मौसम हुआ सुहाना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भीषण गर्मी के बीच बृहस्पतिवार सुबह बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को बड़ी राहत दी। सुबह करीब पांच बजे घने बादल छा गए। तेज हवा चली और थोड़ी ही देर बाद बारिश शुरू हो गई।
जिलेभर में कहीं थोड़ी देर तक मूसलाधार बारिश हुई तो कहीं हल्की बारिश हुई। इसके बाद सुबह करीब आठ बजे तक आसमान में घने बादल छाए रहने से मौसम काफी सुहाना हो गया। इसके चलते पारा भी दो अंक तक लुढ़क गया। जिले का अधिकतम तापमान 38 तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह दस बजे तक हल्की धूप निकल आई।
विज्ञापन

जिले के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश होने से खेतों में भी पानी लग गया। इसके साथ ही शहर से लगायत ग्रामीण इलाकों में कुछ जगहों पर जलभराव की समस्या भी आई। यह दोपहर में तेज धूप निकलने से दूर हो गई। तेज हवा के चलते कुछ इलाकों में विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। लेकिन इन सबके बीच भीषण गर्मी व लू से परेशान लोग बदले मौसम से काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में धूप निकलने के साथ ही तापमान का पारा फिर से ऊपर चढ़ना शुरू हो गया। दिन में लोगों को उमस महसूस हुई, लेकिन शाम होते ही उमस दूर हो गई।

सुबह हुई वर्षा किसानों के लिए लाभदायक

भाटपार रानी। सुबह आई तेज आंधी और बारिश से एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं, दूसरी तरफ यह बारिश किसानों के लिए कई मायने में लाभदायक है। बारिश होने से किसानों को खरीफ फसल की बुआई, धान का बेहन डालने तथा सब्जी की फसल के लिए लाभदायक सिद्ध हुई है। बारिश होने से किसानों को खेतों की ग्रीष्मकालीन जुताई करने में काफी सहूलियत मिलेगी। ग्रीष्मकालीन जुताई से खेतों के खर-पतवारों के नुकसान होने में काफी मदद मिलेगी। इससे खरीफ फसल की बढ़ोतरी और पैदावार में वृद्धि होगी। मौसम में थोड़ी नमी आ जाने से धान का बेहन डालने में किसानों को मदद मिलेगी। गांवों में किसान खरीफ फसल की बुआई के लिए खेतों की जुताई में सक्रिय हो गए हैं। वहीं, यह वर्षा ग्रीष्मकालीन सब्जियों के लिए भी लाभदायक साबित हुई है। कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना भाटपाररानी के डॉक्टर रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि आज की यह वर्षा किसानों के लिए कई मायने में काफी लाभदायक सिद्ध होगी। इससे खेती और खरीफ की फसल की बुआई में काफी मदद मिलेगी।

नगर और क्षेत्र में छह घंटे कटी रही बिजली
सुबह तेज आंधी और बारिश आने से भाटपार रानी नगर व क्षेत्र में 7:00 बजे प्रातः से अपराह्न 1:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। 1:00 बजे विद्युत आपूर्ति आरंभ हुई। इससे लोगों ने राहत महसूस की। इसके अलावा चनुकी बाजार तथा रामपुर लिटिया भाटपार रानी वार्ड नंबर 5 में पेड़ गिर जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

बारिश की बाट जोह रहे किसानों को मिली खुशी

झमाझम बारिश से खेतों की जुताई के साथ धान का बेहन डालने में आएगी तेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। मौसम में आए अचानक बदलाव ने किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी है। बृहस्पतिवार की सुबह सूर्योदय से पहले ही आसमान में बादल घुमड़ने लगे। फिर गरज के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश घंटों तक होती रही। इससे खेती के कार्य शुरू हो जाएंगे।

लगातार तेज धूप व भीषण गर्मी के बीच बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे के करीब मौसम में अचानक बदलाव आया। पश्चिम दिशा से उठे बादल हल्की आंधी के साथ सूर्योदय होते पूरे आसमान में छा गए। हवा के बीच बादलों के घुमड़ने का नजारा देखते ही बन रहा था। सुबह छह बजे के करीब शुरू हुई झमाझम बारिश नौ बजे तक होती रही। हालांकि, बारिश कहीं कम तो कहीं ज्यादा हुई। लेकिन, इससे बारिश की बाट जोह रहे किसानों के चेहरे जरूर खिल उठे। अब खेती का कार्य शुरू हो जाएगा। पिपरा मदन गोपाल के बैरिस्टर सिंह, रामपुर हिरामन के शंभू नाथ यादव, बरवा मीरछापर के रामअशीष कुशवाहा, हेतिमपुर के मार्कण्डेय आदि किसानों ने बताया कि इस बारिश से सब्जी, गन्ना, मक्का आदि फसल सहित धान की बेहन को भी विशेष तौर लाभ हुआ है। विलंब से ही सही अब ढैंचा की भी बुआई की जा सकेगी।

सहवा में दो बिजली के पोल क्षतिग्रस्त, आपूर्ति बाधित

देसही देवरिया। देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र के सहवा गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह आई आंधी की वजह से 11 हजार हजार विद्युत सप्लाई का दो पोल क्षतिग्रस्त हो गया। पोल पर लगा लकड़ी का क्राशर्म टूट गया। इसकी वजह से तार नीचे लटक गया। इससे पिपरा मदन गोपाल सेक्शन की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। मौके पर पहुंचे निगम के कर्मचारियों ने मौके का जायजा लिया। इमिलिया विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता इरफानुल्लाह अंसारी ने बताया कि क्राशर्म लकड़ी का था। टूट गया है। लोहे का बनवाया जा रहा है। बहुत जल्द आपूर्ति बहाल हो जाएगी।


दो घंटे लेट से पहुंचे मंडी में ट्रक
सुबह हुई बारिश से मंडी आने वाले सब्जियों और फलों के ट्रक विलंब से पहुंचे। शहर की मंडी में आम दिनों में बाहर से आने वाली सब्जियों और फलों से लदे करीब 100 ट्रक आते हैं। सुबह हुई बारिश के कारण फल में व्यापारियों को इंतजार करना पड़ा। मंडी मंडी में फलों के थोक कारोबारी शकील अहमद सिद्दीकी ने बताया कि फलों से लदे ट्रक समय से नहीं आ सके। करीब दो घंटे लेट से आए। बाहर से आए व्यापारियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ा। उन्होंने बताया कि बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। आगे अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed