{"_id":"6841e44018a63adb3502b8c5","slug":"railway-removed-encroachment-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-155334-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रेलवे ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रेलवे ने हटवाया अतिक्रमण
Fri, 06 Jun 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नगर के 116 नंबर रेलवे ढाले पर बृहस्पतिवार को रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए रेल की जमीन से कब्जा हटाया। इस दौरान कार्रवाई में वर्षों से दुकान चला रहे कई दुकानदारों को हटाया गया, जिससे उनमें भारी नाराजगी देखने को मिली। यह कार्रवाई नगर पंचायत के ईओ के शिकायत पर की गई है। भटनी रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे की काफी जमीन है। इसमें 116 नम्बर रेलवे ढाला पर अस्थाई निर्माण कराकर लोग दुकान भी चला रहे है। नगर पंचायत ने सड़क के पूरब दिशा में पानी निकास के लिए नाली का निर्माण कराया है।
कुछ लोग नाली पर भी कब्जा कर दुकानदारी कर रहे है। इसके वजह से नाली के साफ -सफाई में कर्मियों को काफी दिक्कत हो रही थी। आरोप है कि नगर पंचायत की ओर से नगर में अतिक्रमण हटाने के दौरान नाली से कब्जा हटाने पर लोग रेलवे की जमीन कह कर नगर पंचायत व प्रशासन को लौटा दिया। इस पर नगर पंचायत के ईओ अमित सिंह ने रेलवे को पत्र लिख अतिक्रमण हटाने की अपील की। बृहस्पतिवार को रेलवे के अधिकारियों के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया।
इस दौरान कई दुकानदारों ने विरोध जताया और प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की। उनका कहना था कि वे लंबे समय से यहां दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे।