फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   railway gate was colsed one hour

तकनीकी खराबी से एक घंटा बंद रहा रेलवे फाटक

Sat, 27 Aug 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
railway gate was colsed one hour
भटनी रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम। संवाद - फोटो : DEORIA
तकनीकी खराबी से एक घंटा बंद रहा रेलवे फाटक
विज्ञापन

क्रॉसिंग के दोनों तरफ लग गई वाहनों की कतार
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नगर स्थित 116 नंबर रेलवे फाटक तकनीकी खराबी के चलते करीब एक घंटे तक बाधित रहा। शुक्रवार शाम रेलवे क्रॉसिंग में आई तकनीकी खराबी को रेलवे के सिग्नल डिवीजन के कर्मचारियों ने तकनीकी खराबी को दूर किया। इसके बाद ही बंद फाटक को खोला जा सका। तब जाकर आवागमन शुरू हुआ। इस दौरान क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

शुक्रवार शाम मालगाड़ी पास कराने के लिए क्रॉसिंग का फाटक बंद किया गया था। ट्रेन जाने के बाद केबिन मैन फाटक खोलने का प्रयास करने लगा। लेकिन फाटक में आई तकनीकी गड़बड़ी के चलते नहीं खुल सका। केबिनमैन ने इसकी जानकारी कंट्रोल को दी। इसके बाद रेलवे महकमा के अधिकारी और कर्मचारी हरकत में आ गए। इसके बाद तकनीकी टीम ने फाटक में आई तकनीकी खराबी को काफी मशक्कत के बाद ठीक किया।
विज्ञापन

इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक परशुराम त्रिपाठी ने कहा कि तकनीकी खराबी के चलते दिक्कत हुई थी। गड़बड़ी दूर कर फाटक को खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed