{"_id":"6a21c242701013953502341a","slug":"railway-fan-falls-on-passenger-at-station-deoria-news-c-208-1-deo1009-183687-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्टेशन पर यात्री पर गिरा रेलवे का पंखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्टेशन पर यात्री पर गिरा रेलवे का पंखा
Thu, 04 Jun 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को ट्रेन पकड़ने आए एक यात्री पर सिलिंग फैन गिर गया। इससे यात्री और उसके परिजन सहम गए। हालांकि, यात्री को गंभीर चोट नहीं लगी। हादसे की जानकारी प्लेटफार्म पर बैठे लोगों को हुई तो भीड़ एकत्रित हो गई।
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के बीच सुबह करीब 10:30 बजे सिवान के खेदारु मियां के ऊपर अचानक एक पंखा गिर गया। वह एक वेंडर के स्टॉल के सामने पंखे के नीचे परिवार के साथ खड़े होकर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे। इस बीच अचानक से पंखा गिर गया। मौके लोगों की भीड़ जुट गई। खेदारु मियां के सिर पर पंखे से चोट लगी और वह नीचे गिर गए। हैरानी की बात यह है कि पंखा प्लेटफार्म के शेड में क्लिप की जगह तार से बांधा गया था। इस मामले में स्टेशन अधीक्षक संदीप भटनागर ने बताया कि पंखा गिरने की जानकारी नहीं है।