{"_id":"661ada7e6f0f4d0ea00aab07","slug":"rail-sp-inspected-railway-station-deoria-news-c-208-1-deo1004-123364-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रेल एसपी ने दिए निरंतर भ्रमणशील रहने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रेल एसपी ने दिए निरंतर भ्रमणशील रहने के निर्देश
Sun, 14 Apr 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार...............
- रामनवमी पर्व को ले ट्रेनो में होने वाली भीड़ को देख निरन्तर भ्रमणशील रहने का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर डॉ. अवधेश सिंह (एलपीएस) ने जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम गार्द कमाण्डर व उप निरीक्षक मो. यूनुस के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, सुनील कुमार यादव, सदरूद्दीन अहमद, बबलू कश्यप एवं आरक्षी चन्दन पासवान के द्वारा सलामी दी गई। कमांड एवं टर्न आउट उत्कृष्ट कोटि का पाए जाने पर उत्साहवर्धन के लिए नकद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की। इसके बाद मालखाना एवं शस्त्रागार का निरीक्षण किया। मालखाना रजिस्टर एवं माल मशरूका रजिस्टर में अंकित प्रविष्टियों के अनुसार सभी माल मुकदमाती वर्षवार तरतीबवार पूर्ण पाए गए। मुताबिक जीपी लिस्ट सभी असलहा, कारतूस, हेलमेट, बाडी प्रोटेक्टर, बुलेट प्रूफ जैकेट व अन्य सभी सरकारी सामान मौजूद पाए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्कोर्ट कर्मियों को ट्रेन में स्कोर्ट के दौरान यात्रियों से सही अच्छा आचरण व कुशल व्यवहार करने के लिए हिदायत दी। निरन्तर भ्रमणशील रहकर ट्रेनो में हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने के संदर्भ में एसओपी तैयार कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक सुधाकर उपाध्याय, उप निरीक्षक सतेन्द्र कुमार सिंह, विजय शंकर यादव, मायाशंकर चौबे, अमित कुमार तिवारी, सुनील कुमार यादव, अखिलेश कुमार दूबे, अजीत सिंह यादव, अजीत कुमार, समीर सिंह, सुमन व मंगीता मौजूद रहीं।