फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rail employee died in road accident

सड़क दुर्घटना में रेलकर्मी की मौत

Sat, 28 Aug 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
rail employee died in road accident
सड़क दुर्घटना में रेलकर्मी की मौत
विज्ञापन

भटनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के साहोपार टोला महदेवा निवासी रेलकर्मी मुकेश प्रजापति (30) की गोरखपुर जनपद के मोतीराम अड्डा में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गोरखपुर की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोरखपुर भेज दिया।

भटनी थाना क्षेत्र के साहोपार गांव के महदेवा टोला निवासी मुकेश प्रजापति पीडब्ल्यूआई देवरिया में कार्यरत थे। वह कुसम्ही जंगल में काम करने के लिए पैसेंजर ट्रेन से गए थे। शुक्रवार की रात्रि वह अपने किसी साथी का मोटर साइकिल लेकर भोजन करने मोतीराम अड्डा आया। मोतीराम में किसी अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। पति के मौत की खबर पर पत्नी शकुंतला देवी का अचानक बीपी बढ़ गया और हालत खराब होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मुकेश अपने पीछे पत्नी सहित तीन मासूम बच्चों का परिवार छोड़ गया है। छह वर्षीय बेटी छाया, चार वर्षीय बेटी श्रेया व मासूम निकिल (3) रोते बिलखते लोगों का मुंह निहार रहे हैं और पिता के वापस लौटने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed