{"_id":"68cc6052d57440cbc806625a","slug":"raids-in-bihar-to-arrest-gauhars-family-members-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-163486-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गौहर के परिजनों की धरपकड़ के लिए बिहार में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गौहर के परिजनों की धरपकड़ के लिए बिहार में दबिश
Fri, 19 Sep 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। एसएस मॉल के मालिक उस्मान गनी के साले बरडीहा लाला गांव निवासी गौहर अंसारी के परिजनों की गिरफ्तार के लिए पुलिस बिहार में दबिश देने की बात कह रही है।
पुलिस का कहना है कि आसपास जनपदों और बिहार प्रांत के कुछ चिह्नित ठिकानों पर परिजनों के छिपे होने की सूचना पर दबिश दी गई। हालांकि, कोई पकड़ में नहीं आया। पुलिस गौहर के गांव में भी निगरानी कर रही है। घर पर ताला लटका हुआ है। खुखुंदू क्षेत्र के बरडीहा लाला गांव निवासी गौहर अंसारी ने जब युवती से शादी की तो उसके पिता ने धर्मांतरण कर शादी रचाने का केस दर्ज कराया। इसमें गौहर, उसके पिता मंसूर अंसारी समेत परिवार के छह लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद गौहर को धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया। बाकी परिवार को साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी की बात कहने लगी।
इसी बीच एसएस माॅल मालिक उस्मान गनी की भी धर्मांतरण में संलिप्तता जगजाहिर हो गई। फिर गौहर का पूरा परिवार ही घर छोड़कर भाग गया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गौहर के परिजनों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि गौहर के रिश्तेदारियों, आसपास जनपदों और जनपद से सटे बिहार प्रांत के कुछ चिह्नित ठिकानों पर दबिश दी गई। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।